भारत-जापान  मिलकर करेंगे संकटग्रस्त श्रीलंका की मदद

Edited By Updated: 01 Jun, 2022 01:35 PM

india japan join hands to help sri lanka during economic crisis

भारत और जापान ने आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका की मदद का फैसला लिया है।  कोलंबो गेजेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मई को दोनों...

इंटरनेशनल डेस्कः  भारत और जापान ने आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका की मदद का फैसला लिया है।  कोलंबो गेजेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मई को दोनों नेताओं की चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता से अलग हुई बैठक के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फ्यूमियो किशिदा मेके बीच  इस पर सहमति बनी। जापानी विदेश मंत्रालय ने बताया, दोनों के बीच श्रीलंका के सुरक्षा हालात पर चर्चा के बाद मानवीय मदद पहुंचाने का फैसला लिया गया।

 

जापान के साथ समझौते से पहले भी श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकालने के लिए भारत हर संभव प्रयास कर रहा है। मानवीय मदद वाले सामानों, खाना बनाने वाली गैस, तेल, और चिकित्सीय सामानों से लदे जहाज भेजे गए हैं। इसके अलावा, भारत ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म संबंधी गतिविधियां बढ़ाने के लिए भी 54 करोड़ श्रीलंकाई रुपये दिए हैं।

 

भारत ने बताया कि उसने ऊर्जा संकट से निपटने में श्रीलंका की मदद के लिए 40 हजार मीट्रिक टन डीजल भेजा है। इससे पहले भारत ने आर्थिक संकट के मद्देनजर श्रीलंका को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का तेल उधार देने को मंजूरी दी थी। 23 मई को भारत ने 40 मीट्रिक टन पेट्रोल श्रीलंका भेजा था। भारतीय हाईकमीशन ने सोमवार शाम ट्वीट कर डीजल लदे जहाज के कोलंबो पहुंचने की जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!