भारत को बड़ी कामयाबी, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल में गिरफ्तार!

Edited By Updated: 01 Feb, 2019 01:06 AM

india s great success underworld don ravi pujari arrested in senegal

विजय माल्या, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिशों और क्रिश्चियन मिशेल और राजीव सक्सेना को भारत लाने में सफल होने के बाद अब भारतीय एजेंसियों के निशाने पर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी है। अंडरवर्ल्‍ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार किए...

नेशनल डेस्कः  विजय माल्या, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिशों और क्रिश्चियन मिशेल और राजीव सक्सेना को भारत लाने में सफल होने के बाद अब भारतीय एजेंसियों के निशाने पर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी है। अंडरवर्ल्‍ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार किए जाने की खबर है। उसे इंटरपोल सेंट्रल ब्‍यूरो ने सेनेगल पुलिस के साथ मिलकर डकार से पकड़ा। जानकारी है कि सेनेगल पुलिस ने भारतीय एजेंसियों की ओर से दी गई सूचना के आधार पर कार्रवाई की। 

अफ्रीकन मीडिया की खबरों के अनुसार पुजारी को जब गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से एंथनी फर्नांडेज के नाम का फर्जी पासपोर्ट मिला। उस पर भारतीय एजेंसियां लगातार नजर रखे हुई थीं। अब उसे भारत लाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रवि पुजारी पर काफी समय से एजेंसियां नजर रखे हुई थीं। सेनेगल से पहले रवि पुजारी की लोकेशन बुर्किना फासो में मिली थी। तभी से एजेसियां उसके पीछे पड़ी हुई थीं। बता दें कि रवि पुजारी पर भारत में कई मामले दर्ज हैं।

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को दी थी जान से मारने की धमकी
बीते साल जून में गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया जा रहा है और धमकाने वाला खुद को रवि पुजारी बता रहा है। मेवाणी को फोन करने वाले शख्स ने दावा किया था कि उसका नाम रवि पुजारी है और वह ऑस्ट्रेलिया में है। उसने कहा था कि वह वहीं से मेवाणी को गोली मरवा सकता है। 

बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी रही थी निशाने पर
बताते चलें कि डॉन रवि पुजारी के निशाने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी रही हैं। रवि पुजारी के गुर्गों ने 2014 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फराह खान को भी मारने की साजिश रची थी। मुंबई पुलिस ने उसके गुर्गों को गिरफ्तार करने के बाद यह राज खोला था। यही नहीं, पुजारी के गुर्गों ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के दफ्तर की भी रेकी की थी। जुहू में फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर पर हुई शूटिंग के बाद पुलिस ने पुजारी गैंग की इस साजिश को नाकाम किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!