भारत के सबसे महंगे रिहायशी इलाके: यहाँ घर खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं, चाहे सैलरी कितनी भी हो!

Edited By Updated: 01 Jul, 2025 10:29 AM

india s most expensive residential areas

आज के युग में एक आम लोकेशन पर भी घर खरीदना काफी महंगा हो गया है। एक आम आदमी अपना पूरा जीवन घर खरीदने के लिए लगा देता है। वहीं भारत में कुछ ऐसे रिहायशी इलाके भी हैं जहाँ एक अच्छी सैलरी वाला इंसान भी अपनी पूरी ज़िंदगी की कमाई से घर नहीं खरीद सकता। इन...

नेशनल डेस्क। आज के युग में एक आम लोकेशन पर भी घर खरीदना काफी महंगा हो गया है। एक आम आदमी अपना पूरा जीवन घर खरीदने के लिए लगा देता है। वहीं भारत में कुछ ऐसे रिहायशी इलाके भी हैं जहाँ एक अच्छी सैलरी वाला इंसान भी अपनी पूरी ज़िंदगी की कमाई से घर नहीं खरीद सकता। इन इलाकों में घरों की कीमतें आसमान छूने की वजह यहाँ की आलीशान सुविधाएँ, बेहतरीन लोकेशन और सीमित सप्लाई है। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही सबसे महंगे इलाकों के बारे में।

PunjabKesari

 

मुंबई: अरबपतियों का ठिकाना

मुंबई सपनों का शहर कई ऐसे इलाकों का घर है जहाँ प्रॉपर्टी की कीमतें चौंका देने वाली हैं:

PunjabKesari

दिल्ली: पॉश और सुरक्षित पते

मुंबई के अलावा दिल्ली में भी कई ऐसे इलाके हैं जहाँ एक सैलरी वाला इंसान अपनी पूरी ज़िंदगी की कमाई से भी घर नहीं खरीद सकता:

  • गोल्फ लिंक: यह इलाका आमतौर पर अपनी हरियाली, शांति और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। यहाँ ज़्यादातर डिप्लोमैट्स, ब्यूरोक्रैट्स और अरबपति रहते हैं। दिल्ली का गोल्फ लिंक, इंडिया गेट के पास स्थित है, जो इसकी प्राइम लोकेशन को और बढ़ाता है।

  • ज़ोर बाग: दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक जोर बाग 'हेरिटेज और एलिगेंस' का मिश्रण है। इस इलाके के पास सफदरगंज मकबरा और लोधी गार्डन जैसे ऐतिहासिक और सुंदर स्थल स्थित हैं। यहाँ घर ₹95,000 से ₹1.1 लाख प्रति वर्ग फुट तक बिकते हैं। यह इलाका भारत के टॉप अफसरों और नेताओं का ठिकाना माना जाता है।

PunjabKesari

हैदराबाद: साउथ इंडिया का एलिट हब

दिल्ली और मुंबई के अलावा साउथ इंडिया में भी एक ऐसा इलाका है जहाँ घर खरीदना आम लोगों के लिए आसान नहीं है:

  • बंजारा हिल्स: यह सिर्फ हैदराबाद ही नहीं बल्कि पूरे साउथ इंडिया का सबसे एलिट इलाका माना जाता है। जीकेवी मॉल और ताज कृष्णा होटल जैसे प्रीमियम लोकेशन के कारण यह इलाका बिज़नेस और फ़िल्मी दुनिया के लोगों की पहली पसंद भी माना जाता है। यहाँ प्रॉपर्टी की कीमतें काफी ज़्यादा हैं जिससे यह सैलरी वाले इंसान की पहुँच से बाहर हो जाता है।

ये इलाके भारत के रियल एस्टेट बाज़ार के लग्ज़री सेगमेंट को दर्शाते हैं जहाँ कीमतें सिर्फ लोकेशन, सुविधाओं और मांग से ही नहीं बल्कि एक खास लाइफस्टाइल और सामाजिक स्थिति से भी तय होती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!