शराब नीति मामले में जांच एजेंसी ने केजरीवाल को 9वां समन किया जारी

Edited By Updated: 17 Mar, 2024 09:59 AM

investigation agency issues 9th summons to kejriwal

शराब नीति मामले में जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को 9वां समन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 21 मार्च को पेश होने को कहा है।

नेशनल डेस्क:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी कर उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) के 55 वर्षीय राष्ट्रीय संयोजक को मध्य दिल्ली में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

सूत्रों ने कहा कि नौवां समन जारी किया गया है ताकि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया जा सके। मुख्यमंत्री ने इन समन को अवैध बताते हुए हर बार पेश होने से इनकार किया है।
 


दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में पिछले आठ समन में से छह की अवहेलना करने के लिए एजेंसी की ओर से दायर दो शिकायतों पर केजरीवाल को शनिवार को जमानत दे दी। एजेंसी ने इस मामले में दो दिन पहले बीआरएस नेता के. कविता को गिरफ्तार किया था। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!