NCB लोगों को 'परेशान और बदनाम' कर रही है, इसी के शिकार आर्यन खान भी हुए- जयंत पाटिल

Edited By Updated: 28 Oct, 2021 02:32 PM

jayant patil ncb drugs case aryan khan

ड्रग्स केस की जांच कर रही स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिके के बाद अब  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि एनसीबी लोगों को...

मुंबई- ड्रग्स केस की जांच कर रही स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिके के बाद अब  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि एनसीबी लोगों को ''परेशान और बदनाम'' कर रही है। 
 

जयंत पाटिल ने कहा कि नवाब मलिक सच्चाई सामने ला रहे हैं। मलिक ने एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं।
 

क्रूज मादक पदार्थ मामले में जबरन वसूली के आरोपों के बाद वानखेड़े राजनीति के केंद्र में हैं। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। वानखेड़े जबरन वसूली के आरोपों को लेकर विभागीय सतर्कता जांच का सामना कर रहे हैं।
 

पाटिल ने कहा कि एनसीबी का इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, परेशान करने और लंबे समय तक सलाखों के पीछे रखने के लिए किया जा रहा है। आर्यन खान और कई अन्य लोगों के साथ ऐसा हुआ है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। 
 

उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने (एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ) कुछ दावे किए हैं, जिनकी पुष्टि दस्तावेजों से की जा सकती है।
 

राज्य के जल संसाधन मंत्री ने कहा कि समीर वानखेड़े मुंबई आए एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच का सामना कर रहे हैं। उनके द्वारा प्रदान किए गए प्रमाण पत्रों के बारे में सब कुछ आने वाले दिनों में सामने आ जाएगा कि वह भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में कैसे शामिल हुए और उन्हें कोटे का लाभ कैसे मिला। मुझे उम्मीद है कि समिति (NCB सतर्कता जांच दल) उनकी गड़बड़ी को छिपाने के लिए यहां नहीं आई है। 
 

 उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियां ​​गलतियां कर रही हैं और ध्यान भी भटका रही हैं। इन एजेंसियों का इस्तेमाल आम नागरिकों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है 
 

इससे पहले नवाब मलिक कई बार क्रूज मादक पदार्थ मामले को फेर बता चुके हैं और उन्होंने वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं, जिसमें अवैध फोन टैपिंग और नौकरी हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग करना शामिल है।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!