Banks Closed: इस हफ्ते तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 11, 14 और 15 जून को अवकाश

Edited By Updated: 10 Jun, 2025 08:13 PM

june 11  bank holiday rbi banks closed sant guru kabir jayanti

अगर आप 11 जून को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो जरा रुकिए! भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बुधवार 11 जून को कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश संत गुरु कबीर जयंती और बौद्ध पर्व सागा दावा के...

नेशनल डेस्क: अगर आप 11 जून को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो जरा रुकिए! भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बुधवार 11 जून को कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश संत गुरु कबीर जयंती और बौद्ध पर्व सागा दावा के अवसर पर घोषित किया गया है।

कहां-कहां रहेंगी बैंक शाखाएं बंद?

11 जून को शिमला और गंगटोक में बैंक नहीं खुलेंगे। इन दोनों शहरों में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए छुट्टी घोषित की गई है:

जून में और किन-किन दिन बंद रहेंगे बैंक?

जून में कई खास दिन पड़ रहे हैं जब बैंक बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश और क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं:

 11 जून (बुधवार) – कबीर जयंती और सागा दावा (शिमला, गंगटोक)
 14 जून (शुक्रवार) – दूसरा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
 15 जून (शनिवार) – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
 21 जून (शुक्रवार) – वट पूर्णिमा (महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बैंक बंद)
 22 जून (शनिवार) – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
 26 जून (बुधवार) – जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस (जम्मू और श्रीनगर)
28 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
29 जून (रविवार) – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
 30 जून (सोमवार) – रेम्ना नी (मिजोरम के आइजोल में बैंक बंद)

इस हफ्ते और दो दिन नहीं खुलेंगे बैंक

11 जून के अलावा इस सप्ताह और भी दो दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी:

  • 14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार

  • 15 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!