डॉक्टर शैतान, पति हैवान! कहीं सीनियर ने शादी का झांसा देकर किया रेप तो कहीं पत्नी पर कर डाला पेशाब...

Edited By Updated: 06 May, 2025 10:10 AM

kanpur doctor turned brutal raped a woman on the pretext of marriage

कानपुर के मेडिकल कॉलेज में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां तैनात एक महिला डॉक्टर ने अपने ही साथी डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी डॉक्टर ने साफ इनकार कर दिया। अब...

नेशनल डेस्क। कानपुर के मेडिकल कॉलेज में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां तैनात एक महिला डॉक्टर ने अपने ही साथी डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी डॉक्टर ने साफ इनकार कर दिया। अब पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

प्यार की आड़ में गुनाह

चकेरी स्थित मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत महिला डॉक्टर के अनुसार करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात बुलंदशहर के एक अस्पताल में तैनात डॉक्टर से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उस डॉक्टर ने खुद को अविवाहित बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दो साल पहले आरोपी ने पढ़ाई की बात करने के बहाने उसे कमरे में बुलाया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का वादा किया।

शादी की बात पर गाली और धक्का

पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी डॉक्टर से शादी करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आया। अक्सर सबके सामने उसकी बेइज्जती करता और कभी-कभी धक्का देकर कमरे से बाहर भी निकाल देता था।

 

यह भी पढ़ें: 4-5 मई की रात क्या हुआ? PAK ने कहा- रडार पर था भारतीय विमान, Video जारी

 

नंबर किया ब्लॉक, घर से हुआ फरार

पीड़िता के मुताबिक जब उसने शादी का दबाव और बढ़ाया तो आरोपी डॉक्टर ने अपने माता-पिता के कहने पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और कानपुर से भागकर अपने घर बुलंदशहर चला गया। पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में है और उसने आखिरकार चकेरी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 62 साल बाद खुलेगी दुनिया की सबसे खूंखार जेल... जहां कैदी खो देते थे होशो-हवास, जानिए क्या सोच रहे हैं Trump?

 

चकेरी में एक और उत्पीड़न की दास्तान

इसी चकेरी क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ससुरालियों पर पांच लाख रुपये दहेज मांगने और इसके लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उस पर पेशाब तक कर देता था। पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर ली है।

बेटी हुई तो उत्पीड़न बढ़ा

वहीं पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 19 फरवरी 2022 को कानपुर देहात के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उसके पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई समेत परिवार के अन्य सदस्य दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है और उसने सारे जेवरात बेचकर जुए में उड़ा दिए। बेटी पैदा होने के बाद ससुराल वाले उसे ताने मारने लगे। आरोप है कि उसका पति नशे की हालत में मारपीट करता था और 14 अगस्त 2024 को उसे और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया गया जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। इन दोनों घटनाओं ने कानपुर में रिश्तों के स्याह पहलू को उजागर किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!