मनोरंजन जगत में पसरा मातम: अचानक इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Updated: 15 Oct, 2025 09:58 AM

legendary r b and soul singer d angelo dies at 51

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी आर एंड बी (R&B) और सोल गायक डी'एंजेलो (D'Angelo) का मंगलवार को 51 साल की कम उम्र में निधन हो गया है। सिंगर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और आखिरकार उन्होंने इस बीमारी के आगे घुटने टेक दिए।...

नेशनल डेस्क। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी आर एंड बी (R&B) और सोल गायक डी'एंजेलो (D'Angelo) का मंगलवार को 51 साल की कम उम्र में निधन हो गया है। सिंगर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और आखिरकार उन्होंने इस बीमारी के आगे घुटने टेक दिए। इतनी कम उम्र में उनका जाना संगीत जगत और उनके परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर आई उनके प्रशंसक और संगीतकार सदमे में हैं और अपने प्रिय कलाकार को याद कर भावुक हो रहे हैं।

PunjabKesari

परिवार ने दी भावुक विदाई

सिंगर डी'एंजेलो (असली नाम: माइकल यूजीन आर्चर) के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक भावुक बयान जारी किया। परिवार ने कहा कि उनके परिवार का एक चमकता सितारा चला गया है जिससे हर तरफ अंधेरा छा गया है। उन्होंने डी'एंजेलो द्वारा छोड़ी गई असाधारण रूप से मार्मिक संगीत की विरासत के लिए आभार व्यक्त किया। परिवार ने यह भी पुष्टि की कि वह एक लंबे अरसे से कैंसर से पीड़ित थे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सुसाइड करने वाले हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार का आज होगा पोस्टमार्टम

संगीत से बनाई थी खास पहचान

डी'एंजेलो का जन्म 11 फरवरी 1974 को रिचमंड वर्जीनिया में हुआ था। बचपन से ही उनमें संगीत के लिए गहरा जुनून था। उन्होंने महज तीन साल की उम्र में पियानो बजाना शुरू कर दिया था। 1990 के दशक की शुरुआत में उन्होंने ईएमआई रिकॉर्ड्स के साथ एक बड़ी डील साइन की जिसने उनके सफल करियर की नींव रखी।

PunjabKesari

डी'एंजेलो का 1995 का डेब्यू एल्बम, 'ब्राउन शुगर', एक बड़ी हिट साबित हुआ। उन्हें उनकी सुरीली और सहज आवाज के लिए जल्द ही इंडस्ट्री में पहचान मिल गई और उनके संगीत को 'नियो-सोल' (Neo-Soul) कहा जाने लगा। "लेडी" और "ब्राउन शुगर" जैसे सुपरहिट गानों के साथ वह म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए थे। संगीत की दुनिया में डी'एंजेलो की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!