महाराष्ट्रः कोल्हापुर में आज आधी रात तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, जानें पूरा मामला

Edited By Pardeep,Updated: 08 Jun, 2023 02:47 AM

maharashtra internet service will remain closed in kolhapur till midnight today

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक समुदाय के लोगों के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद प्रशासन ने गुरुवार आधी रात तक इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कोल्हापुरः महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक समुदाय के लोगों के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद प्रशासन ने गुरुवार आधी रात तक इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

जिले में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर राहुल रेखावर ने सरकार से इंटरनेट सेवाएं बंद किये जाने की अपील की थी।इसी के मद्देनजर राज्य के गृह विभाग ने आज आधी रात तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। शहर में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!