ममता ने राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कड़ा ऐतराज जताया

Edited By Parveen Kumar,Updated: 25 Mar, 2023 01:09 AM

mamata strongly objected to the cancellation of rahul s lok sabha membership

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

नेशनल डेस्क : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ पीएम मोदी के न्यू इंडिया में विपक्षी नेता भाजपा का मुख्य निशाना बन गए हैं।''

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जाता है, वहीं विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ आज हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।''

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!