विश्व आर्थिक मंच की बैठक में बोले मांडविया- दुनिया को स्वस्थ बनाने के लिए भारत से जुड़ें दूसरे देश

Edited By Updated: 18 Jan, 2023 01:39 PM

partner with india to make world healthier place  mandaviya

स्विट्ज़रलैंड के  दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 में एक सत्र को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने...

इंटरनेशनल डेस्कः स्विट्ज़रलैंड के  दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 में एक सत्र को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने  2025 तक तपेदिक (टीबी) के नये टीके की वैश्विक योजना को अपना पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि भारत इसे आगे ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा एक उन्नत चरण में है।  मांडविया  ने  “एंडिंग ट्यूबरकुलोसिस” पर कहा, जिस तरह टीके कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक “गेम-चेंजर” थे, ग्लोबल प्लान ने 2025 तक टीबी के नए टीके को मंजूरी देने और इसे बनाने का आह्वान किया। टीबी प्रभावित देशों में वयस्कों और किशोरों के लिए उपलब्ध है।”

 

उन्होंने कहा, “भारत इसे आगे ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और योजना के उन्नत चरण में है।” तपेदिक से 2021 में वैश्विक स्तर पर 16 करोड़ लोगों की मौत हुई, जिससे यह संक्रामक बीमारी से मौत का दुनिया का प्रमुख कारण बन गया। इससे पहले कोविड-19 ने इसे पार कर लिया। मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर तपेदिक से लड़ने में सबसे आगे रहा है। मांडविया ने वैश्विक नेताओं को दुनिया को एक स्वस्थ स्थान बनाने के लिए भारत के साथ साझेदारी करने के लिए आमंत्रित किया है।

 

 स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 'हील इन इंडिया' पहल के माध्यम से भारत में चिकित्सा पर्यटन को संस्थागत बनाने की कोशिश की जा रही है।   दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 के दौरान कहा कि दुनिया को स्वस्थ्य बनाने के लिए वैश्विक नेताओं को हम भारत में आमंत्रित कर रहे हैं।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'हील इन इंडिया' पहल से दुनिया को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक सक्षम ढांचा तैयार किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!