पीएम मोदी का रुस का दौरा रद्द, मास्को में विकट्री डे परेड में नहीं होंगे शामिल

Edited By Radhika,Updated: 30 Apr, 2025 02:50 PM

pm modi s russia visit cancelled

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार पीएम रुस के मास्को में होने वाली विक्ट्री डे परेड में हिस्सा नहीं लेंगे। पहले उनके रूस जाने की चर्चा थी, लेकिन अब यह यात्रा रद्द कर दी गई है।

नेशनल डेस्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार पीएम रुस के मास्को में होने वाली विक्ट्री डे परेड में हिस्सा नहीं लेंगे। पहले उनके रूस जाने की चर्चा थी, लेकिन अब यह यात्रा कैंसिल कर दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि रूस हर साल 9 मई को विक्ट्री डे मनाया जाता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की याद में आयोजित होता है। इस मौके पर बड़ी सैन्य परेड और कई अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी देखी जाती है। लेकिन इस बार भारत के प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कूटनीतिक सूत्रों का मानना है कि यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले और मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। भारत की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!