एसोचैम के सम्मेलन में बोले PM मोदी- देश में आज सकारात्मक माहौल है

Edited By Updated: 19 Dec, 2020 11:56 AM

pm modi to address assocham through video conferencing today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उद्योग मंडल एसोचैम के स्थापना सप्ताह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि देश में देश आज सकारात्मक माहौल है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी है। इस...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उद्योग मंडल एसोचैम के स्थापना सप्ताह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि देश में देश आज सकारात्मक माहौल है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी है। इस समय दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ तेज़ी से आगे बढ़ रही है। नई टेक्नॉलॉजी के रूप में चुनौतियां भी आएंगी और अनेक समाधान भी।  
PunjabKesari

पीएम बोले ने कहा कि बीते 100 सालों से आप सभी देश की Economy को और करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटे हैं। अब आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी है। इस समय दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ तेज़ी से आगे बढ़ रही है। नई टेक्नॉलॉजी के रूप में चुनौतियां भी आएंगी और उनके अनेक समाधान भी आएंगे। इसलिए आज वो समय है, जब हमें प्लान भी करना है और एक्ट भी करना है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए, अपने संसाधनों पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ा रहा है। 

PunjabKesari

PM ने कहा कि कई बार लोग कहते हैं कि ये सेक्टर बढ़िया है, ये शेयर बढ़िया है, इसमें इन्वेस्ट कर दो। हम ये देखते हैं कि सलाह देने वाला भी इसमें इन्वेस्ट कर रहा है या नहीं। महामारी के दौरान दुनिया इन्वेस्टमेंट के लिए परेशान है। आज आपके पास इन्वेस्टमेंट के लिए संभावनाएं और नए अवसर भी हैं। अब देश की जरूरतों के हिसाब से कानून बनाना जारी रखेगें। 6 महीने पहले जो कृषि सुधार किए गए उनका लाभ भी अब किसानों को मिलना शुरू हो गया है। हमारे देश के किसानों के पास बड़ा भंडार है. उसे दुनिया के बाजार में ले जाने के लिए कोशिश होनी चाहिए।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!