इंदौर के 'पपाया ट्री होटल' के भूतल की छत में लगी आग, आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 Mar, 2023 09:45 AM

police fire papaya tree hotel smoke filling indroe hotel fire

इंदौर के छह मंजिला होटल में बुधवार सुबह आग लगने के बाद अग्निशमन दस्ते ने इसमें फंसी तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दस्ते के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन) आरएस निंगवाल ने बताया कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में...

इंदौर: इंदौर के छह मंजिला होटल में बुधवार सुबह आग लगने के बाद अग्निशमन दस्ते ने इसमें फंसी तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दस्ते के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन) आरएस निंगवाल ने बताया कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित ‘पपाया ट्री होटल' के भूतल की छत में आग लगी और होटल में धुआं भरने से छठी मंजिल पर ठहरे लोग फंस गए। उन्होंने बताया,‘‘इस मंजिल पर फंसे आठ लोगों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

धुएं के कारण ये लोग बहुत घबरा गए थे।'' निंगवाल ने बताया कि अग्निकांड में अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। इस बीच, अग्निकांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें होटल की छठी मंजिल पर फंसे कुछ लोग को अग्निशमन दस्ता सीढ़ी की मदद से इन्हें नीचे उतारता दिखाई दे रहा है। भाषा हर्ष नोमान

 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!