राजनीति जगत को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद का हुआ निधन

Edited By Updated: 30 Apr, 2025 07:53 PM

ronald sapa tlau death news

मिजोरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रोनाल्ड सापा तलाऊ का बुधवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। सोमवार को उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी

नेशनल डेस्क: मिजोरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रोनाल्ड सापा तलाऊ का बुधवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। सोमवार को उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिवारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार ने जानकारी दी है कि रोनाल्ड सापा तलाऊ का पार्थिव शरीर गुरुवार को आइजोल स्थित उनके घर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। तलाऊ के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने तलाऊ के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और करीबी मित्र बताया। उन्होंने कहा, "यह मिजोरम के लिए एक बड़ी क्षति है। रोनाल्ड सापा तलाऊ ने राज्य के लिए समर्पण के साथ काम किया। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दे।"

राज्यसभा में किया मिजोरम का प्रतिनिधित्व

रोनाल्ड सापा तलाऊ का जन्म 4 फरवरी 1954 को मिजोरम के सेरछिप जिले के हुआल्टू गांव में हुआ था। वह 2014 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 2020 तक मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया। उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और लल थनहवला मुख्यमंत्री थे। संसद में उन्होंने मिजोरम की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। तलाऊ कांग्रेस पार्टी के अंदर एक मजबूत और सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने 2003 से लेकर अपने निधन तक पार्टी के कई प्रमुख पदों पर कार्य किया। वे कांग्रेस के महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जैसे अहम दायित्व निभा चुके थे।

स्वास्थ्य कारणों से थे पीड़ित

बीते कुछ वर्षों से तलाऊ की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। हाल ही में डॉक्टरों ने उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी की सलाह दी थी। ऑपरेशन के बाद उम्मीद थी कि स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन गंभीर जटिलताओं के कारण उनका शरीर रिकवरी नहीं कर पाया और अंततः निधन हो गया।

मिजोरम की राजनीति में खालीपन

रोनाल्ड सापा तलाऊ के जाने से मिजोरम की राजनीति में एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। एक कुशल वक्ता, नीतियों की गहरी समझ रखने वाले और जनता से जुड़ा नेता अब इस दुनिया में नहीं रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में उनके प्रति बेहद सम्मान था।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!