संजय राउत का बड़ा आरोप- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में कुछ तो गड़बड़ है, यह जनता का फैसला नहीं

Edited By Utsav Singh,Updated: 23 Nov, 2024 11:51 AM

sanjay raut raised questions on the lead of mahayuti in maharashtra elections

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने महायुति के पक्ष में आ रहे रुझानों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, "हम जो देख रहे हैं, उससे लगता है कि कुछ गड़बड़ है। यह जनता का फैसला नहीं हो...

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने महायुति के पक्ष में आ रहे रुझानों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, "हम जो देख रहे हैं, उससे लगता है कि कुछ गड़बड़ है। यह जनता का फैसला नहीं हो सकता है। हर कोई समझ जाएगा कि यहां क्या गड़बड़ है।"

संजय राउत ने यह भी सवाल किया कि महायुति (भा.ज.पा, शिवसेना-शिंदे गुट, एनसीपी) ने ऐसा क्या किया कि उन्हें 120 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। वहीं, उन्होंने यह भी पूछा, "ऐसा कैसे है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को 75 सीटें भी नहीं मिल रही हैं?"

#WATCH | Mumbai | As Mahayuti has crossed halfway mark in Maharashtra, Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut says, "This cannot be the decision of the people of Maharashtra. We know what the people of Maharashtra want..." pic.twitter.com/X2UgBdMOCH

— ANI (@ANI) November 23, 2024

राउत ने इसके पीछे कुछ और बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, "दो दिन पहले अडानी के खिलाफ वारंट निकला है, उसमें बीजेपी की पूरी पोल खुल गई, उससे ध्यान हटाने के लिए ये सब किया गया है। मुंबई गौतम अडानी के जेब में जा रहा है।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि, "महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम था, हमारी 4-5 सीटें इन्होंने चोरी की हैं। हर चुनाव क्षेत्र में नोटों की मशीन लगाई थी। जिस राज्य में सबसे बड़ी बेईमानी होती है, उस राज्य की जनता बेईमान नहीं है।"

महायुति की बढ़त
वर्तमान रुझानों के मुताबिक, महायुति 219 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) 56 सीटों पर आगे है। चुनावी नतीजों को लेकर सत्तारूढ़ महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच मुख्य मुकाबला देखा जा रहा है। सभी की निगाहें इस समय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!