भारत के बारे में 10 रोचक बातें, जानकर खुद पर करेंगे गर्व(Pics)

Edited By Updated: 14 Jun, 2016 06:04 PM

ten interesting facts about india

भारत के बारे में ऐसे कई अज्ञात तथ्य हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इस देश ने महान व्‍यक्ति जैसे, आर्यभट्ट, शून्य के आविष्कारक को जन्‍म दिया है।

नई दिल्ली: भारत के बारे में ऐसे कई अज्ञात तथ्य हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इस देश ने महान व्‍यक्ति जैसे, आर्यभट्ट, शून्य के आविष्कारक को जन्‍म दिया है। अगर आप भारत के इतिहास में जाएं तो आपको होश उड़ा देने वाले तथ्‍य मिलेंगे जिस पर आप गर्व से कह सकते हैं कि आप भारतीय हैं। जानें भारत के बारे में कुछ रोचक तथ्य:-

1. तैरने वाला पोस्‍ट ऑफिस
विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत में ही है जो अपनी सेवन गांव, शहद और कसबों तक पहुंचाती है। कशमीर के डल लेक में हाल ही में एक तैरने वाला पोस्‍ट ऑफिस शुरु किया गया है।

2. कुम्भ मेला
2011 के कुंभ मेले में 75,000,000 से अधिक तीर्थयात्री एकसाथ इकट्ठे  हुए थे जो की दुनिया में एक ही सभा में इकट्ठे होने वाले सबसे ज्यादा लोग थे मेला इतना बड़ा था की इसकी भीड़ को अन्तरिक्ष से भी देखा जा सकता था।

3. शकुन्तला देवी(मानव कैलकुलेटर)
आप इस गणना को बिना कैलकुलेटर के कितनी देर में हल कर सकते है (7,686,369,774,870 म 2,465,099,745,779) कम से कम 5-10 मिनट लग जाएंगे। लेकिन इस सवाल को बिना किसी कैलकुलेटर के शकुन्तला देवी ने सिर्फ 28 सेकंड में हल कर दिया। यही कारण था उनको मानव कैलकुलेटर की उपाधि मिली। 

4. भारतीय नेशनल कबड्डी टीम
अभी तक 5 बार पुरुष कब्बडी वर्ल्ड कप आयोजित किया गया है जिसमे पांचो बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है भारतीय महिला कब्बडी टीम ने भी आज तक आयोजित हुए सभी वर्ल्ड कप जीते है।

5. भारत का पहला रॉकेट
आज भले ही भारत प्रगतिशील देशो की सूची में शामिल किया जाता हो, लेकिन क्या आप जानते है भारत का पहला रॉकेट साइकिल पर लाया गया था। जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ईसरो) ने किसी अन्य अनुसंधान संगठन के साथ पहला रोकेट विकसित किया तब भारत का पहला रोकेट साइकिल पर लाया गया गया था।

6. स्विट्जरलैंड का विज्ञान दिवस
भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सम्मानित करने के लिए स्विट्जरलैंड सरकार ने 26 मई 2005 को विज्ञान दिवस (साईंस डे) के रूप में मनाने की घोषणा की। क्यूंकि इसी दिन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा किया था इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

7. सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक
सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश भारत में जितने ज्‍यादा किसान हैं उतना ही ज्‍यादा यहां दूध का भी उत्‍पादन होता है।

8. सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राऊंड
देव भूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के चैल में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राऊंड है। चैल क्रिकेट ग्राऊंड समुद्री सतरह से 2,444 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इसे 1893 में बनाया गया था और ये चैल आर्मी स्कूल का हिस्सा है।

9. शतरंज, सांप सीढी
शतरंज का अविष्कार भारत में ही हुआ था। इसे ‘चतुरंग संस्कृत’ के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ होता है ‘एक सेना के चार सदस्य’। जबकि सांप सीढी का खेल 13वीं शताब्दी में कवि संत ज्ञान देव द्धारा तैयार किया गया था। इस खेल के पीछे भलाई और दुराचार की शिक्षा छुपी हुई है।

10. सबसे ज्‍यादा अंग्रेजी बोला जाने वाला 
देश भारत अमरीकैा के बाद विश्व का दूसरा देश हैं जहां सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत में 29 राज्य हैं जहां हिंदी और अंग्रेजी मानक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!