कपड़ों से ज्यादा शराब पर खर्च कर रहा देश का आम आदमी, जानिए एक साल में कितने रूपए उड़ा दिए

Edited By Updated: 17 Jun, 2025 04:24 PM

the common man of the country is spending more on alcohol than clothes

पहले के समय में एक कहावत बहुत मशहूर थी कि लोगों को सिर्फ तीन चीजों की सबसे अधिक जरूरत होती है और वह है रोटी, कपड़ा और मकान लेकिन अब वह दिन लद चुके हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि देश...

नेशनल डेस्क : पहले के समय में एक कहावत बहुत मशहूर थी कि लोगों को सिर्फ तीन चीजों की सबसे अधिक जरूरत होती है और वह है रोटी, कपड़ा और मकान लेकिन अब वह दिन लद चुके हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि देश का आम आदमी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में किन चीजों पर ज्यादा खर्च कर रहा है और किन चीजों की खरीदारी में कटौती कर रहा है। इसमें बताया गया है कि देश में सामान्य आय वर्ग के लोग कपड़ों से ज्यादा शराब और कोल्ड ड्रिंक्स पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं।

शराब पर कपड़ों से ज्यादा खर्चा बढ़ा
रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में लोगों ने कुल 7.29 लाख करोड़ रुपये कपड़ों पर खर्च किए, जबकि शराब पर खर्च 1.20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके उलट, पिछले साल 2022-23 में कपड़ों पर खर्च 7.60 लाख करोड़ था और शराब पर 0.95 लाख करोड़ रुपये। इससे स्पष्ट होता है कि कपड़ों पर खर्च में कमी आई है, लेकिन शराब पर खर्च लगभग 26% की बढ़ोतरी हुई है।

अपनी कार खरीदने की होड़ तेज़
लोग अपनी खुद की गाड़ी खरीदने में भी ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। 2022-23 में गाड़ी खरीदने पर कुल खर्च 2.64 लाख करोड़ था, जो 2023-24 में बढ़कर 3.26 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर खर्च 14.32 लाख करोड़ से बढ़कर 15.50 लाख करोड़ रुपये हुआ। इससे यह पता चलता है कि निजी वाहन खरीदने पर होने वाला खर्च सार्वजनिक परिवहन की तुलना में तीन गुना ज्यादा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य पर खर्च में तेज़ी
लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क हो रहे हैं, जिसका असर हेल्थ सेक्टर के खर्च में देखा जा सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च 2022-23 में 8.48 लाख करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 10.07 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो लगभग 18.75% की वृद्धि दर्शाता है। हालांकि, इंश्योरेंस प्रीमियम पर खर्च में 3.39% की गिरावट हुई है, जो 1.77 लाख करोड़ से घटकर 1.71 लाख करोड़ रुपये रह गया।

खाने-पीने की वस्तुओं पर बढ़ा खर्च
खाद्य पदार्थों की महंगाई के कारण खाने-पीने की चीजों पर खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है। 2023-24 में इस श्रेणी का कुल खर्च 5.15 लाख करोड़ रुपये (28% हिस्सेदारी) रहा, जो पिछले साल से 8.6% ज्यादा है। सब्जियां, फल, अनाज, दूध, अंडे, चीनी, जैम आदि सभी पर खर्च बढ़ा है।

मनोरंजन और इंटरनेट खर्च
मनोरंजन पर खर्च में 1.38% की गिरावट आई है, लेकिन इंटरनेट और कॉलिंग सेवाओं पर खर्च में 8% की बढ़ोतरी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!