Heavy Rain Alert: 4 और 5 दिसंबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 03 Dec, 2025 05:23 PM

there will be heavy rain in these states on 4th and 5th december

देशभर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच दक्षिणी राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच IMD ने 4 और 5 दिसंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नेशनल डेस्क: देशभर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच दक्षिणी राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच IMD ने 4 और 5 दिसंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- '19-minute Viral Video’ Mystery: '19 मिनट' की क्लिप क्या आपको करवा सकती है जेल की सैर?

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिणी राज्यों में तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है:

  • केरल और तमिलनाडु: इन दोनों राज्यों में 4 और 5 दिसंबर को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 40-50 Kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने और बिजली गरजने की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसा लग रहा है कि यहाँ मानसून का असर अभी भी बना हुआ है।

  • अन्य प्रभावित राज्य: IMD ने 4 और 5 दिसंबर को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और माहे में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- Confirm! मारुति ई विटारा  में मिलेगी 543 Km की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

उत्तर भारत में मौसम का हाल

जहाँ दक्षिण में बारिश का दौर जारी है, वहीं उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। राजस्थान में 4 और 5 दिसंबर को रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। दिन के समय धूप खिली रहेगी। राजधानी में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट दिया है कि 4 और 5 दिसंबर को तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने की संभावना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!