ये एक्ट्रेस शादी से 7 साल पहले ही बन गई थीं 34 बच्चों की मां, जानिए कौन है असली सुपरमॉम?

Edited By Updated: 03 Jun, 2025 11:44 AM

this actress became mother of 34 children 7 years before marriage

बॉलीवुड की कई पुरानी अभिनेत्रियाँ आज भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। भले ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं प्रीति जिंटा जो इन दिनों काफी सुर्खियाँ बटोर रही हैं।...

नेशनल डेस्क। बॉलीवुड की कई पुरानी अभिनेत्रियाँ आज भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। भले ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं प्रीति जिंटा जो इन दिनों काफी सुर्खियाँ बटोर रही हैं। प्रीति जो आखिरी बार साल 2018 में फिल्मों में नज़र आई थीं फिलहाल आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी टीम पंजाब किंग्स के पहुंचने को लेकर चर्चा में हैं।

शाहरुख खान की फिल्म से शुरू हुआ था करियर

प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1998 में शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' से की थी जिसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल निभाया था। इस फिल्म के बाद वह 'क्या कहना' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। साल 2016 में प्रीति ने अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ दिया और शादी रचा ली।

 

यह भी पढ़ें: दुनिया में बढ़ा इस्लाम का प्रभाव, जानिए किन धर्मों के लोग हो रहे शामिल? चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

 

शादी से 7 साल पहले ही बन गई थीं 34 बच्चों की मां

प्रीति जिंटा की निजी जिंदगी का एक बेहद प्रेरणादायक पहलू है। दरअसल अपनी शादी से 7 साल पहले ही प्रीति को 'मां' का दर्जा मिल गया था। जब वह अपना 34वां जन्मदिन मना रही थीं तो उन्होंने उस दिन को और भी खास बना दिया था। साल 2009 में 34 साल की उम्र में प्रीति ने 34 अनाथ बच्चियों को गोद लेने का फैसला किया था। उस वक्त उन्होंने इसे एक अनोखा अनुभव बताया था। प्रीति ने यह भी कहा था कि वह इन सभी बच्चों का पूरी तरह से ध्यान रखेंगी और साल में दो बार उनसे मिलने ऋषिकेश आया करेंगी। यह कदम प्रीति के मानवीय पक्ष को दर्शाता है।

सरोगेसी से हुए दो बच्चे

प्रीति जिंटा ने साल 2021 में अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए यह जानकारी दी थी कि उन्होंने सरोगेसी के ज़रिए दो बच्चों, जय और जिया का स्वागत किया है।

अभी की बात करें तो प्रीति अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में जगह बना ली है जिससे फैंस में उत्साह का माहौल है। टीम के कप्तान भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर हैं। प्रीति जिंटा का फिल्मी करियर और निजी जीवन दोनों ही उनके फैंस के लिए हमेशा से दिलचस्प रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!