Edited By Parminder Kaur,Updated: 04 May, 2025 05:04 PM

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।
नेशनल डेस्क. ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार तड़के बालीचंद्रपुर थाना क्षेत्र के बहादुर नगर में हुई। 15 वर्षीय किशोर अपने दादा-दादी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे तीनों खेतों में काटी गई फसल को इकट्ठा करने गए थे, ताकि अगर आंधी-बारिश आए तो फसल को नुकसान से बचाया जा सके। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किशोर और उसके दादा-दादी को तुरंत बडाचना अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बडाचना अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया, "हमें रात करीब 1:30 बजे तीन शव मिले। यह एक ट्रैक्टर दुर्घटना थी।"
बालीचंद्रपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "हमने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।" इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।