राजस्थान में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, प्रियंका गांधी का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या बोली

Edited By Updated: 02 Sep, 2023 03:38 PM

tribal woman paraded naked in rajasthan priyanka gandhi s reaction revealed

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने वाली घटना ने देश को फिर से शर्मसार कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने वाली घटना ने देश को फिर से शर्मसार कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी ने इस घटना को लेकर गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया है। वहीं सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना पर कहा आशा है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा और घटना को अंजाम देने वालों को सख्त सजा मिलेगी। 
 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सजा दिलाना अति आवश्यक है। राजस्थान सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ़्तारी की है व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की घोषणा की है।'' उन्होंने कहा, ‘‘आशा है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा और इस नृशंस घटना को अंजाम देने वालों को सख्त सजा मिलेगी।''
PunjabKesari
पीड़ित महिला से मिले गहलोत 
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आलोचना की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जाकर पीड़ित महिला और उसके परिजनों से मुलाकात की।





 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!