बिना इनकम प्रूफ के भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड! ये आसान तरीके आएंगे आपके काम

Edited By Updated: 05 Jan, 2026 06:29 AM

you can get a credit card even without income proof

अब क्रेडिट कार्ड सिर्फ नौकरी करने वालों तक सीमित नहीं रह गया है। भारत में बैंकिंग और फाइनेंशियल सिस्टम तेजी से बदल रहा है। आज छात्र, गृहिणियां, फ्रीलांसर, सेल्फ-एम्प्लॉयड लोग और छोटे कारोबारी भी बिना सैलरी स्लिप या पक्के इनकम प्रूफ के क्रेडिट कार्ड...

नेशलन डेस्कः अब क्रेडिट कार्ड सिर्फ नौकरी करने वालों तक सीमित नहीं रह गया है। भारत में बैंकिंग और फाइनेंशियल सिस्टम तेजी से बदल रहा है। आज छात्र, गृहिणियां, फ्रीलांसर, सेल्फ-एम्प्लॉयड लोग और छोटे कारोबारी भी बिना सैलरी स्लिप या पक्के इनकम प्रूफ के क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। बस सही तरीका अपनाने की जरूरत है।

अगर आपके पास नियमित नौकरी का सबूत नहीं है, तो भी बैंक आपको अलग-अलग विकल्पों के जरिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा दे सकते हैं।

FD के बदले सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड सबसे आसान तरीका

अगर आपके पास इनकम प्रूफ नहीं है, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के आधार पर क्रेडिट कार्ड लेना सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।

इस तरह के कार्ड को सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड कहा जाता है।
फायदे:

  • डिजिटल और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा

  • समय पर बिल भरने से क्रेडिट स्कोर बनना शुरू

  • भविष्य में बिना FD के अनसिक्योर्ड कार्ड मिलने की संभावना

परिवार के क्रेडिट कार्ड पर ऐड-ऑन कार्ड

अगर आपके घर में किसी के पास पहले से क्रेडिट कार्ड है, तो आप ऐड-ऑन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • पति-पत्नी, माता-पिता और बच्चे पात्र

  • अलग से इनकम प्रूफ की जरूरत नहीं

  • खर्च की जिम्मेदारी मुख्य कार्डधारक की होती है

इस विकल्प में खर्च सोच-समझकर करना जरूरी है, क्योंकि गलत इस्तेमाल से मुख्य कार्डधारक का क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है।

छात्रों के लिए खास क्रेडिट कार्ड

आज कई बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए स्पेशल क्रेडिट कार्ड ऑफर कर रही हैं।

  • सैलरी स्लिप की जरूरत नहीं

  • क्रेडिट लिमिट कम होती है

  • ऑनलाइन शॉपिंग, ट्रैवल बुकिंग और इमरजेंसी खर्चों में मददगार

इन कार्ड्स से छात्र:

कम उम्र में फाइनेंशियल डिसिप्लिन सीखते हैं। भविष्य के लिए अच्छा क्रेडिट हिस्ट्री बना सकते हैं।

बैंक स्टेटमेंट से भी मिल सकता है क्रेडिट कार्ड

अगर आपके पास सैलरी स्लिप नहीं है, लेकिन किराए से आमदनी, फ्रीलांस काम और किसी अन्य स्रोत से नियमित इनकम तो बैंक आपके पिछले 6 महीनों के बैंक स्टेटमेंट देखकर क्रेडिट कार्ड दे सकते हैं। बैंक यह जांचते हैं कि आपके खाते में नियमित पैसा आ रहा है या नहीं। आप समय पर भुगतान कर पाएंगे या नहीं।

गारंटर या को-साइनर की मदद से भी मौका

जिन लोगों की अपनी इनकम प्रोफाइल मजबूत नहीं है, वे गारंटर या को-साइनर के साथ भी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • गारंटर की इनकम स्थिर होनी चाहिए

  • उसका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना जरूरी

  • बैंक उसकी जिम्मेदारी को ध्यान में रखकर आवेदन मंजूर कर सकता है

सही इस्तेमाल बेहद जरूरी

बिना इनकम प्रूफ के क्रेडिट कार्ड मिल जाना अच्छी बात है, लेकिन उसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

ध्यान रखें:

  • समय पर पूरा बिल भरें

  •  क्रेडिट लिमिट के अंदर खर्च करें

  • अनावश्यक EMI और ब्याज से बचें

ऐसा करने से आपकी फाइनेंशियल सेहत मजबूत होगी और भविष्य में बेहतर क्रेडिट ऑफर्स मिलेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!