धनतेरस पर हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 80,369, निफ्टी 24,466 के स्तर पर

Edited By Updated: 29 Oct, 2024 03:34 PM

market closed on green mark on dhanteras bse at 80 369

धनतेरस के दिन आज (29 अक्टूबर) शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। आज दिन भर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स 363 अंक की तेजी के साथ 80,369 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 127 अंक की तेजी रही, ये 24,466 के स्तर पर...

मुंबईः धनतेरस के दिन आज (29 अक्टूबर) शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। आज दिन भर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स 363 अंक की तेजी के साथ 80,369 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 127 अंक की तेजी रही, ये 24,466 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी है। NSE के FMCG, फार्मा और IT सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.55% की बढ़त है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.17% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.59% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
28 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.65% चढ़कर 42,387 पर और S&P 500 0.27% चढ़कर 5,823 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.26% चढ़कर 18,567 पर बंद हुआ।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 28 अक्टूबर को ₹3,228.08 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹1,400.85 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 28 अक्टूबर को सेंसेक्स 602 अंक की तेजी के साथ 80,005 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 186 अंक की बढ़त रही, ये 24,367 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 अंक की तेजी और 5 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 14 में गिरावट थी। NSE के सभी सेक्टर तेजी के साथ बंद हुए थे। सरकारी बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा चढे़ थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!