शेयर बाजार की रिकॉर्डतोड़ रैली जारी, सेंसेक्स 69000 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Dec, 2023 10:16 AM

record breaking rally of stock market continues bse crosses 69000

शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी मंगलवार को भी जारी है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज नए ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे। BSE सेंसेक्स पहली बार 69,306 और निफ्टी 20,813 का लेवल पार किया है। फिलहाल निफ्टी 20,801 और सेंसेक्स 69,218 के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं।...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी मंगलवार को भी जारी है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज नए ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे। BSE सेंसेक्स पहली बार 69,306 और निफ्टी 20,813 का लेवल पार किया है। फिलहाल निफ्टी 20,801 और सेंसेक्स 69,218 के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार की चौतरफा खरीदारी में बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 344 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेवल को पार कर गया है। 

 

कल शेयर बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी सोमवार (4 दिसंबर) को शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 68,918.22 का ऑल टाइम हाई बनाया था, तो वहीं निफ्टी ने भी 20,702.65 का हाई बनाया था।

इसके बाद सेंसेक्स 1384 पॉइंट या 2.05% बढ़कर 68,865 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 416.95 अंक या 2.06% की तेजी रही, यह 20,684 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!