Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Aug, 2025 10:21 AM

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार पांचवें महीने कटौती की है। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अब ₹1631.50 हो गई है, जो पहले ₹1665 थी। इस तरह कीमत में ₹33.50 की कमी की गई है। नई दरें आज (1 अगस्त) से लागू...
बिजनेस डेस्कः ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार पांचवें महीने कटौती की है। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अब ₹1631.50 हो गई है, जो पहले ₹1665 थी। इस तरह कीमत में ₹33.50 की कमी की गई है। नई दरें आज (1 अगस्त) से लागू हो गई हैं।
कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग अधिकतर रेस्टोरेंट, हलवाई और फूड बिजनेस में होता है। इसके सस्ता होने से खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर असर पड़ सकता है और आम जनता को राहत मिल सकती है।
अन्य शहरों में नई कीमतें (19 किलो सिलेंडर)
- कोलकाता – ₹1631.50
- मुंबई – ₹1582.50
- चेन्नई – ₹1789
मार्च 2025 में दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत ₹1803 थी, जो अब घटकर ₹1631.50 रह गई है यानी पिछले पांच महीनों में ₹171.50 की कुल कटौती हो चुकी है।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रमुख महानगरों में वर्तमान कीमतें इस प्रकार हैं:
- दिल्ली – ₹853
- कोलकाता – ₹879
- मुंबई – ₹852.50
- चेन्नई – ₹868.50
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 8 अप्रैल 2025 को किया गया था। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर लेने वाले लाभार्थियों को सरकार की ओर से प्रत्येक सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दी जा रही है।