सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें नए रेट

Edited By Updated: 16 Aug, 2022 12:07 PM

there has been a huge fall in the prices of gold and silver

सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 500 रुपए से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 5 अक्टूबर 2022 की डिलीवरी वाला सोना 1 फीसदी या 526 रुपए की

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 500 रुपए से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 5 अक्टूबर 2022 की डिलीवरी वाला सोना 1 फीसदी या 526 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 52,059 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की वायदा कीमतें मंगलवार सुबह 1200 रुपए से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखीं। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

चांदी में जबरदस्त गिरावट

चांदी की कीमतों में मंगलवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 1200 रुपए से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। मंगलवार सुबह 5 सितंबर 2022 की डिलीवरी वाली चांदी 2.04 फीसदी या 1209 रुपए की गिरावट के साथ 58,076 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, 5 दिसंबर 2022 की डिलीवरी वाली चांदी 1.93 फीसदी या 1165 रुपए की गिरावट के साथ 59,224 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत

वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा कीमतों में गिरावट और हाजिर कीमतों में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.12 फीसदी या 2.10 डॉलर गिरकर 1796 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.08 फीसदी या 1.39 डॉलर की बढ़त के साथ 1781.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की वैश्विक हाजिर और वायदा दोनों ही कीमतों में गिरावट दिखी है। चांदी का वैश्विक हाजिर भाव कॉमेक्स पर 0.30 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 20.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.29 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 20.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!