आपका राशिफल-  20 अप्रैल, 2025

Edited By Sarita Thapa,Updated: 20 Apr, 2025 07:12 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कारोबार से जुड़े किसी भी फैसले को सोच समझकर ही लें। पैसों के मामले में किसी बाहर वाले पर भरोसा न  करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कारोबार से जुड़े किसी भी फैसले को सोच समझकर ही लें। पैसों के मामले में किसी बाहर वाले पर भरोसा न करें। पार्टनर को सफलता मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी से  सलाह ले सकते हैं। युवा नया कारोबार शुरू करने के बारे में मन बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए  ठीक-ठाक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे ताकतों का मन भटक सकता है, अपना फोकस बनाए रखें। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों की काम को लेकर प्रशंसा हो सकती है। सिंगल जातकों कि किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है। संतान को कोई सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापार में किसी खास की मदद से उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है। पति पत्नी के रिश्तों में किसी वजह से मतभेद पैदा हो सकते हैं।  सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में किसी बड़े की राय लेना बेहतर रहेगा। लवमेट्स कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। घर के बड़ों की सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को थोड़ी मेहनत में धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। पेट संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है, ख्याल रखने की ज़रुरत है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। व्यापार में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, समझदारी से काम करें। सिंगल जातक किसी खास से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
 
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में भाई बहन से सहयोग मिल सकता है। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल है। संतान की कोई बात चिंता का विषय बन सकती है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग है। आज किसी भी तरह का फिजूल खर्च करने से बचें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज थोड़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आ रही चुनौतियों को आसानी से हैंडल कर लेंगे। आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। तला भुना खाने से परहेज़ करे।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अचानक से रिश्तेदार घर पर दस्तक दे सकते हैं। आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। घर से बाहर जाने से पहले माता पिता का आशीर्वाद ले कर जाए। अगर सेहत ठीक नहीं थी तो पहले से सुधार देखने को मिलेगा। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!