Edited By Sarita Thapa,Updated: 01 May, 2025 07:28 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चों पर नियंत्रण बना कर रखें। आय में वृद्धि होने के योग है। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चों पर नियंत्रण बना कर रखें। आय में वृद्धि होने के योग है। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। काम और परिवार में तालमेल बनाकर चलें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को मनचाहे काम के अवसर मिल सकते हैं। घर में किसी समारोह का आयोजन करवा सकते हैं। व्यापार का काम किसी और के भरोसे न छोड़े। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पार्टनरशिप में लोगों को लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। आज पार्टनर की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। आज सिर दर्द हो सकता है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बच्चे आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी भरोसा न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होने के योग है। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का काम में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के पलान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सावधान रहें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस में बॉस से काम के प्रति तारीफ सुनने को मिल सकती है। व्यापार में दोस्तों से सहयोग मिलगा। काम को लेकर नई योजनाएं बना सकते है जिससे आने वाले समय में लाभ हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। घर खर्च को कम करने की आवश्यकता है। सेहत सही रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नई जॉब ढूंढ रहे जातकों को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी। प्रेमी साथ में समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में आने का मौका मिल सकता है। दोस्तो के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। सिंगल जातक किसी के साथ डेट पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।