Amarnath Yatra 2023: भोले बाबा के जयकारे लगाते 3025 श्रद्धालु रवाना

Edited By Updated: 26 Jul, 2023 09:22 AM

amarnath yatra

श्रीनगर/जम्मू (उदय): श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बर्फानी बाबा के दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। बर्फानी बाबा के दर्शनों के लिए मंगलवार को 3025

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

श्रीनगर/जम्मू (उदय): श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बर्फानी बाबा के दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। बर्फानी बाबा के दर्शनों के लिए मंगलवार को 3025 श्रद्धालुओं का जत्था आधार शिविर भगवती नगर से रवाना हुआ। भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु बालटाल एवं पहलगाम के लिए रवाना हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं को कश्मीर भेजा गया।  अभी  तक 3.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

श्री अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं की व्यापक सुरक्षा जांच के बाद उन्हें बालटाल एवं पहलगाम के रास्ते पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शनों के लिए रवाना किया गया। बालटाल के रास्ते दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं में 737 पुरुष, 421 महिलाएं, 2 बच्चे शामिल हैं। ये यात्री कुल 38 वाहनों में सवार होकर यात्रा के लिए रवाना हुए। इसी तरह पहलगाम के रास्ते दर्शन करने जाने वालों में 1535 पुरुष, 275 महिलाएं, 2 बच्चे, 48 साधु, 5 साध्वियां शामिल हैं। ये यात्री कुल 119 वाहनों में रवाना हुए। 

सी.आर.पी.एफ. एवं आई.आर.पी. प्रदान कर रही सुरक्षा
श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर से श्रद्धालुओं को कड़े सुरक्षा पहरे में कश्मीर ले जाया जाता है। काफिले के आगे और पीछे सुरक्षाबलों का दस्ता साथ रहता है। बालटाल भेजे गए काफिले की अगुवाई राजेन्द्र पाल सिंह ए.सी. 76बटालियन सी.आर.पी.एफ . और काफिले के पीछे मनोज कुमार डी.एस.पी. 15 बटालियन आई.आर.पी. सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए थे जिसमें सेना के विशेष वाहन समेत 8 वाहन यात्रा को एस्कार्ट करते हैं। 

इसी तरह पहलगाम की ओर जाने वाले यात्रा जत्थे को सी.आर.पी.एफ. की 52वीं बटालियन के ए.सी. धर्मेन्द्र की अगुवाई में काफिला रवाना हुआ जबकि आबिर हुसैन रफीकी डी.एस.पी. आई.आर.पी. 22 बटालियन वाहनों को पीछे से कवर प्रदान कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!