आज का राशिफल 15 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 15 Jul, 2022 07:26 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके पुराने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके पुराने सम्पर्कों से व्यापार में लाभ मिलेगा। रुके व्यापारिक मामलों को गति मिलेगी। सामाजिक मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिस कारण आपको मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नए वस्त्र और आभूषण की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। करियर में कोई बड़ा बदलाव होने की सम्भावना है। धन प्राप्ति के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़े आपके सेवा भाव से प्रसन्न रहेंगे। आज अपने कुछ पुराने रुके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यापार में बड़े निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं परन्तु आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण मामले में घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से अधिक भरोसा दिखाने से नुकसान उठाना पड़ेगा। परिवार के साथ विदेश घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज समय आपके अनुकूल रहेगा। जिस भी काम को शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थी आगामी परीक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। किसी भी मामले में जल्दबाज़ी करने से हानि होने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पारिवारिक तनाव आपके काम पर हावी हो सकता है। अपने विचारों में नकारात्मकता न आने दें। मन को शांत रखने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन की शुरुआत में व्यापारिक गतिविधियां थोड़ी धीमी हो सकती हैं परन्तु शाम तक अपने लक्ष्यों को आप प्राप्त कर लेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनेगी। कोई दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने आएगा।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। आज रोजमर्रा की गतिविधियों से कुछ अलग करने की सोचेंगे। मशीनरी से संबंधित काम करने वाले व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!