आज का राशिफल 6 अप्रैल, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Apr, 2023 06:43 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन सामान्य रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन सामान्य रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर दिखाई देंगे। जीवनसाथी के साथ ताल-मेल में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखें। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा करीबी रिश्तों में खटास आ सकती है। अनावश्यक यात्रा से बचें।खांसी की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण अपने व्यक्तिगत कामों को पूरा करने के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय के बारे में इंटरनेट के माध्यम से में नई-नई जानकारी निकालेंगे।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें। धन संबंधी मुद्दों को लेकर कुछ नई नीतियां बनायेंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मन को प्रफुल्लित करेगी।
उपाय- किसी धर्मस्थल में जाकर सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखने की आवश्यकता है। अव्यवस्थित खान-पान, एसिडिटी की समस्या परेशानी खड़ी कर सकती है।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। आज के लक्ष्यों को आसानी से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिलेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे। संतान को अनुशासित रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में किये गए प्रयास फलीभूत होंगे।
उपाय- तिल का तेल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। युगल प्रेमियों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर के नवीनीकरण में पैसा व्यय करेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा।
उपाय- श्री कृष्ण को माखन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कारोबार में छोटी सी गलती के कारण भारी नुकसान होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में महिला कर्मचारी के साथ बहसबाजी आपकी छवि खराब कर सकती है। छोटे भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!