आज का राशिफल 5 अगस्त, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 05 Aug, 2023 07:27 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिनभर बहुत सी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे परन्तु परिणाम किसी के भी न

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिनभर बहुत सी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे परन्तु परिणाम किसी के भी न मिलने के कारण मन उदास होगा। कारोबार में सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा पैसा वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी महसूस करें तो माता की सलाह लें। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में बदलाव करने का विचार बना रहे है तो आज का दिन अनुकूल नहीं है।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। किसी धार्मिक संस्था के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। काम की अधिकता के बावजूद संतान को उचित समय देंगे। करीबी रिश्तेदार से संबंधों में मजबूती आएगी। अचल संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करेंगे, जिसके उनको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। युवा वर्ग अपने निर्धारित लक्ष्य के एक कदम और पास आयेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- बिजली का कोई खराब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से चल रही अनबन को सुलझाने में कामयाबी मिलेगी। आज क्रोध में नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार के साथ किसी लम्बी यात्रा का आनंद लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संतान उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा कर पढ़ने की इच्छा जाहिर करेंगे। जीवन में अकारण चल रही समस्याओं को अपने आप हल निकल जाएगा। जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बनायेंगे।
उपाय- सफेद चंदन का टीका करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। ननिहाल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है। नौकरी में बहुत दिनों से रुका कोई काम आज पूर्ण होने से सुकून मिलेगा। संतान की संगति पर नजर रखें। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। करीबी रिश्तेदार की आर्थिक मदद कर मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आपको मिला प्रोजेक्ट समय सीमा के अन्दर पूरा करेंगे।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। विवाह योग्य संतान के लिए कोई अच्छा रिश्ता आएगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगाएं।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!