August Grah Gochar: अगस्त में ये बड़े ग्रह करेंगे गोचर, जानें क्या होगा इसका प्रभाव ?

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Aug, 2023 11:04 AM

august grah gochar

अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है और धार्मिक लिहाज से ये महीना बहुत ही शुभ है क्योंकि नाग पंचमी, हरियाली तीज और रक्षा बंधन जैसे बड़े त्यौहार

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

August Grah Gochar 2023: अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है और धार्मिक लिहाज से ये महीना बहुत ही शुभ है क्योंकि नाग पंचमी, हरियाली तीज और रक्षा बंधन जैसे बड़े त्यौहार इसी माह में मनाए जाते हैं। वहीं इसी के साथ अगस्त माह में बहुत से ग्रहों का गोचर भी होने जा रहा है। हर गोचर राशियों के लिए नकारात्मक और सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। तो आइए जानते हैं, अगस्त के महीने में कौन से बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।

Transit of venus in cancer शुक्र का कर्क राशि में गोचर - 7 अगस्त 2023
7 अगस्त 2023 को शुक्र मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के लिए ये गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। वहीं दूसरी तरफ तुला, धनु और मकर कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की जरुरत है।

PunjabKesari August Grah Gochar

Venus will set in Cancer शुक्र कर्क राशि में होंगे अस्त -  8 अगस्त 2023
ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख, आनंद, प्रेम और रोमांस का कारक माना जाता है और 8 अगस्त 2023 को शुक्र वक्री होकर कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे। इस वजह से कुछ राशियों को नकारात्मक प्रभाव देखना पड़ सकता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर हैं, उन्हें वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

Sun transit in Leo सूर्य का सिंह राशि में गोचर - 17 अगस्त 2023
ग्रहों का परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर बहुत असर डालता है। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन को सिंह संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य का यह गोचर सारी राशियों के लिए बढ़िया परिणाम लेकर आएगा।

PunjabKesari August Grah Gochar

Venus rising in Cancer शुक्र का कर्क राशि में उदय - 18 अगस्त 2023
हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 अगस्त 2023 को शुक्र कर्क राशि में उदय होंगे। जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र शुभ स्थान पर होता है, वो हमेशा खुश रहते हैं। शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में जाते समय 23 दिन का समय लेते हैं। शुक्र ग्रह का कर्क राशि में उदय मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन जातकों के लिए शुभ समय लेकर आएगा। इसी के साथ सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।

Mars transit in Virgo मंगल का कन्या राशि में गोचर - 18 अगस्त 2023
शास्त्रों में मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहा जाता है। इसके अलावा मंगल को गर्म और गुस्से वाले ग्रह भी कहते हैं। 18 अगस्त 2023 को मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए शुभ रहेगा और वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को इसका दुष्प्रभाव देखना पड़ सकता है।

PunjabKesari August Grah Gochar

Mercury retrograde in Leo बुध सिंह राशि में वक्री - 24 अगस्त, 2023
24 अगस्त, 2023 को बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध का सिंह राशि में गोचर मेष, वृष, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि के लिए थोड़ा खराब रहेगा। इसी के साथ मिथुन, कर्क, कन्या, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!