बिहार में अवैध मदरसों, मस्जिदों की भरमार: गिरिराज

Edited By Updated: 02 Dec, 2023 07:26 AM

bihar news

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में अवैध मदरसों और मस्जिदों की भरमार है जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। राज्य की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पटना (प.स.): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में अवैध मदरसों और मस्जिदों की भरमार है जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। राज्य की बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा नेता सिंह ने इस स्थिति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि दोनों ‘तुष्टीकरण’ में लगे हुए हैं। 

नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) और लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन के मुख्य घटक दल हैं। सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि बिहार में अवैध मदरसों और मस्जिदों की बाढ़ आ गई है। नेपाल और बंगलादेश की सीमा से सटे इलाकों में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है। 

उन्होंने कहा, ‘‘वैसे तो राज्य में मुसलमानों की आबादी लगभग 18 प्रतिशत है लेकिन इन क्षेत्रों में उनकी संख्या अधिक है।

उन्होंने कहा कि अगर चीजों को अनियंत्रित छोड़ दिया गया, तो आने वाले 20 वर्षों में बिहार के लोगों के धर्म और धन को खतरा हो सकता है और ऐसी स्थिति के लिए नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!