Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jan, 2023 08:25 AM
भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह चीनी वास्तु शास्त्र में भी कई चीजों के बारे में बताया गया है। जो जीवन में बहुत सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Feng Shui Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह चीनी वास्तु शास्त्र में भी कई चीजों के बारे में बताया गया है। जो जीवन में बहुत सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। वैसे तो घर में मूर्तियों को सजाने और घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए रखा जाता है। कुछ लोग भगवान की मूर्तियां रखते हैं तो कुछ लोग जानवरों की मूर्तियां रखना पसंद करते हैं। अगर इन्हीं मूर्तियों को वास्तु अथवा फेंगशुई के अनुसार रख लिया जाए तो बहुत तरह से लाभ होते हैं। तो चलिए जानते है कौन-कौन सी मूर्तियां घर में खुशहाली लेकर आती हैं और आर्थिक तंगी से भी बचा कर रखती हैं-
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Elephant statue हाथी की मूर्ति: अगर जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ाना चाहते हैं तो बेडरूम में पीतल की हाथी की मूर्ति रखनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रहे मन-मुटाव दूर हो जाते हैं। चांदी की मूर्ति रखने से राहु से जुड़े सब दोषों का नाश हो जाता है और साथ ही साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है।
Horse statue घोड़े की मूर्ति: अगर नौकरी या बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो घर में घोड़े की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। ऐसा करने से तरक्की खुद ब खुद चलकर आपके पास आती है। फेंगशुई और वास्तु के अनुसार घोड़े की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा नहीं होता।
Turtle statue कछुए की मूर्ति: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ये मूर्ति रखने से घर के सदस्यों की उम्र लम्बी होती है। ध्यान रहें कछुए की मूर्ति पूर्व और उत्तर दिशा की तरफ रखी होनी चाहिए और कछुआ हमेशा मेटल का ही होना चाहिए।
Ganesha idol गणेशजी की मूर्ति: कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पार्वती पुत्र गणेश जी की पूजा की जाती है। वास्तु के हिसाब से भी गणेश जी की मूर्ति सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है। मूर्ति रखते समय इस बात का ध्यान रखें की गणेश जी की सूंड बाएं तरफ घुमी हो। घर में बैठे हुए गणेश जी और दुकान या ऑफिस में खड़े मुद्रा में गणपति जी की मूर्ति लगानी चहिए।
Idol of Shri Krishna and Radhaji श्रीकृष्ण और राधा जी की मूर्ति: श्रीकृष्ण और राधा जी की मूर्ति रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती और घर के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
Swan Statue हंस की मूर्ति: हंस को शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार हंस की मूर्ति को अतिथि कक्ष में रखना चाहिए। इससे घर में हमेशा शांति बनी रहती है।