खोया हुआ सोना मिलना भी देता है संकेत, जानते हैं आप ?

Edited By Updated: 07 Oct, 2022 06:10 PM

gold ke khona sanket

रास्ते पर चलते चलते कई बार पैसा या सोना-चांदी से जुड़ी कोई वस्तु गिरी हुई मिल जाती है। कुछ लोग इसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद समझकर उठा लेते हैं। जबकि कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। और इसी बीच आज हम बात करेंगे किसी का खोया हुआ सोना मिलने की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रास्ते पर चलते चलते कई बार पैसा या सोना-चांदी से जुड़ी कोई वस्तु गिरी हुई मिल जाती है। कुछ लोग इसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद समझकर उठा लेते हैं। जबकि कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। और इसी बीच आज हम बात करेंगे किसी का खोया हुआ सोना मिलने की। शकुन शास्त्र में सोने से जुड़े कई शगुन और अपशगुन के बारे में बताया गया है। बता दें, यूं अचानक सोने की किसी चीज का मिलना सामान्य बात नहीं होती है। बल्कि ये भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि किसी का खोया हुआ सोना उठाना चाहिए या नहीं। क्या किसी का सोना उठाकर घर ले
आना शास्त्रों के अनुसार शुभ है या अशुभ। 
PunjabKesari
सोने का खोना किस बात का संकेत देता है। बता दें कि शकुन शास्त्र के अनुसार, सोना खोना या हाथ में पहनने वाली सोने की अंगूठी का खोना अशुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि सोना खोने से घर में कलह क्लेश बढ़ता है। और दांपत्य जीवन में कड़वाहट आने लगती है। साथ ही साथ मान-सम्मान व धन-संपत्ति में भी कमी आती है।

अब ये तो गया सोने खोने का क्या मतलब होता है। अब आपको बताते हैं सोना मिलना क्या संकेत देता है। साथ ही ये भी बताएंगे कि सोना मिलने पर उसे उठाना चाहिए या नहीं-

शकुन शास्त्र के अनुसार, जिस तरह सोना खोना अपशकुन होता है। ठीक उसी प्रकार सोना मिलना भी अपशकुन माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। ऐसे में सोने के गुम होने या मिलने पर गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव आपको झेलने पड़ते हैं।. वहीं जब कुंडली में गुरु ग्रह खराब स्थिति में हो तो दुर्भाग्य आपका कभी पीछा नहीं छोड़ता है। तो अगर आपको रास्ते में या फिर कहीं भी किसी का खोया हुआ सोना मिले तो उठाकर अपने घर लेकर नहीं आना चाहिए। अगर आप भूलवश भी खोये हुए सोने को घर लेकर आते हैं तो आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह अशुभ प्रभाव देने शुरू कर देता है। जिससे आपको जीवन आर्थिक समस्याओं के अलावा और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  
PunjabKesari

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesariज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सोना मिलता है तो उसे बेचकर मिले पैसों से जरूरतमंदों में दान-पुण्य कर दें। ऐसा करने से गुरु ग्रह का प्रकोप कम होता है। और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

सोने के अलावा और किन वस्तुओं का खोना अशुभ होता है-
बात करते हैं कान की बाली यानि कि ईयररिंग की। यदि आपकी इयररिंग अचानक से गुम हो जाएं। तो समझ जाइए कि जल्द ही आपको कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है। 

इसके अलावा दाएं पैर की पायल के गुम होने से सामाजिक  प्रतिष्ठा में कमी आती है। जबकि बाएं पैर की पायल खोने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
PunjabKesari

नाक का कोका जिसे नाक की लौंग या नथ भी कहते हैं। इसका खोना बड़ा अपशकुन माना जाता है। इसके खोने पर स्त्री को बदनामी और अपमान झेलना पड़ता है। 

शकुन शास्त्र के मुताबिक अंगूठी खोना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि अंगूठी के खोने से आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या घेर सकती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!