Hariyali Teej 2026 : हरियाली तीज पर 3 शुभ योग का महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजा कर पाएं शिव-गौरी का विशेष आशीर्वाद

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 12:24 PM

hariyali teej 2026

हिंदू धर्म में हरियाली तीज का बहुत खास महत्व है। यह सुहागिन महलिओं के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति की लंबी उम्र और सुखी शादीशुदा जिंदगी के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं और निर्जला व्रत रखती हैं।

Hariyali Teej 2026 : हिंदू धर्म में हरियाली तीज का बहुत खास महत्व है। यह सुहागिन महलिओं के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति की लंबी उम्र और सुखी शादीशुदा जिंदगी के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं और निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल की हरियाली तीज बहुत खास और मंगलकारी रहने वाली है, क्योंकि इस दिन 3 शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं हरियाली तीज के शुभ मुहूर्त, शुभ योगों के बारे में-

Hariyali Teej 2026

हरियाली तीज 2026 डेट

पंचाग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा और इसका समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।

हरियाली तीज 2026 शुभ योग

इस साल हरियाली तीज का पर्व धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन तीन अत्यंत दुर्लभ और मंगलकारी योग शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का एक साथ महासंयोग बन रहा है। शास्त्रों में इन तीनों योगों में की गई पूजा-अर्चना को अक्षय फल देने वाला माना गया है।

सिद्ध योग: 15 अगस्त को पूरे दिन और रात रहेगा, जिसका समापन अगले दिन यानी 16 अगस्त को सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर होगा।

रवि योग: 15 अगस्त की सुबह 06 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 16 अगस्त की सुबह 03 बजकर 25 मनिट तक बना रहेगा।

शिव योग: हरियाली तीज की सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।

Hariyali Teej 2026  

हरियाली तीज व्रत 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक।

प्रातः सन्ध्या- 05 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त- 12 बजकर 17 मिनट से 01 बजकर 08 मिनट तक।

विजय मुहूर्त- 02 बजकप 51 मिनट से 03 बजकर 42 मिनट तक। 

गोधूलि मुहूर्त- 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक। 

Hariyali Teej 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!