Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Aug, 2026 04:24 PM

हर साल की तरह इस साल भी सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। साल 2026 में हरियाली तीज का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा।
Hariyali Teej Upay 2026 : हर साल की तरह इस साल भी सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। साल 2026 में हरियाली तीज का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से इस व्रत को करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मान्यताओं के अनुसार, इस दिन के शुभ अवसर पर व्रत, पाठ-पूजा के साथ-साथ अगर कुछ उपायों को किया जाएं तो इससे माता पार्वती के संग भगवान शिव का आशीर्वाद तो प्राप्त होता ही है, बल्कि साथ ही साथ विवाह से जुड़ी बाधाएं भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन कौन से उपा. करने चाहिए।
हरियाली तीज का पर्व महादेव और देवी पार्वती को समर्पित माना जाता है, ऐसे में मान्यता है कि इस दिन के अवसर पर देवी पार्वती और भगवान शिव की एक साथ पूजा करना और रुद्राभिषेक करना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में चल रहे कष्ट दूर होते हैं साथ ही मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
हरियाली तीज के दिन दान करना भी बेहद ही फलदायी माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन के अवसर पर ज़रूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मकता आती है परिवार में सुख शांति बनी रहती है। तो वहीं, वस्त्रों के अलावा इस दिन उड़द की दाल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन उड़द की दाल का दान करने से धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है और पति की भी आयु लंबी होती है।

हरियाली तीज के दिन 16 श्रृंगार का बहुत महत्व माना गया है। ऐसे में हरियाली तीज के अवसर पर माता पार्वती को 16 श्रृंगार का सामान ज़रूर अर्पित करें। मान्यता है कि इससे मां पार्वती प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है। कहा जाता है कि इसे उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति भी बनी रहती है।
इसके अलावा हर एक स्त्री चाहती है कि उसके और उसके जीवनसाथी के बीच प्रेम गहरा और मज़बूत रहे तो एक उपाय के अनुसार हरियाली तीज के अवसर पर मेंहदी रचे हाथों से दीवार पर छाप लगाएं। माना जाता है कि जिस तरह से मेहंदी हाथों पर रचकर गहरा रंग भरती है ठीक उसी तरह से इस उपाय को करने से जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम भी गहरा बना रहता है और रिश्ता मज़बूत होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ