Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Mar, 2023 07:44 AM
होली को उत्साह, उमंग, तरंग, मस्ती और आपसी भाईचारे का त्योहार माना जाता है। रंगों के इस पर्व में ज्योतिषीय दृष्टि से रंगों का भी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Holi March 2023: होली को उत्साह, उमंग, तरंग, मस्ती और आपसी भाईचारे का त्योहार माना जाता है। रंगों के इस पर्व में ज्योतिषीय दृष्टि से रंगों का भी बहुत महत्त्व होता है। रंगों का किसी भी व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। हर राशि का अपना एक रंग होता है । रंगों के अनुसार अगर होली खेली जाए तो जीवन में खुशियां भी आएंगी और आपसी संबंध भी मजबूत होंगे। यही नहीं, कई ग्रह दोषों का निवारण भी होगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
इस बार होली 8 मार्च को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पड़ रही है और 7 मार्च मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा । इस साल होली का त्यौहार ज्योतिष की दृष्टि से भी काफी खास रहने वाला है। दरअसल होली के मौके पर शनिदेव 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में होंगे और देव गुरु बृहस्पति 12 साल बाद अपनी ही मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं। इसके अलावा कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना रहेगा। कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं और होली पर ग्रहों की ऐसी स्थिति पूरे 30 साल बाद बन रही है।
किस राशि के लोगों को होली खेलते समय किस रंग के कपड़ों को पहन कर किस रंग से होली खेलनी चाहिए जिससे उनके ग्रह दोष भी दूर हों और जीवन में खुशियां भी आएं।
मेष राशि वाले अगर लाल रंग का कपड़ा पहनकर लाल रंग से ही होली खेलेंगे तो परिवार के बीच में स्नेह बढ़ेगा और घर में खुशहाली आएगी। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है और मंगल का प्रिय रंग लाल है।
वृषभ राशि शुक्र की राशि है और सफेद रंग को शुक्र से संबंधित माना जाता है इसलिए होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर बैंगनी और नारंगी रंग से होली खेलना आपको खुशियां भी देगा और आपका ग्रह दोष भी दूर करेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए हरा रंग बहुत शुभ माना गया है क्योंकि यह बुध की राशि है इसलिए मिथुन राशि वाले होली के दिन हरे रंग का कपड़ा पहन कर दूसरों को हरा रंग लगाएंगे तो समाज में रुतबा बढ़ेगा करीबी रिश्तों में मिठास आएगी।
कर्क राशि वाले सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलेंगे तो उनको मानसिक सुकून भी मिलेगा और अपने लोगों के बीच प्यार भी बढ़ेगा। होली खेलने के लिए नीले रंग का प्रयोग करें तो बहुत शुभ रहेगा। कर्क राशि जल तत्व की राशि है जिसके स्वामी चंद्रमा है।
सिंह राशि वाले पीले रंग के कपड़े पहनकर नारंगी रंग से होली खेलेंगे तो शुभ रहेगा । सिंह राशि का स्वामी सुरे को माना जाता है और यह अग्नि तत्व की राशि कहलाती है।
कन्या राशि वालों को हरा बाबूरा रंग के कपड़े डालकर लाल और पीले रंग से होली खेलना चाहिए। इससे आपको धन और यश की प्राप्ति होगी। इस राशि के स्वामी बुध हैं और यह राशि पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है।
तुला राशि वालों को चटक रंगों के बजाय हल्के रंग के कपड़े पहनकर सफेद गुलाबी और आसमानी रंगों से होली खेलनी चाहिए। नीले और केसरिया रंग का इस्तेमाल भी आपके लिए बहुत शुभदायक रहेगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र है और यह राशि वायु तत्व को दर्शाती है।
वृश्चिक राशि वाले होली खेलने के लिए लाल, नारंगी, केसरिया रंग चुन सकते हैं और इनमें से ही किसी भी रंग का कपड़ा पहनकर होली खेल सकते हैं। यह राशि मंगल की राशि है और इन रंगों से होली खेलने से अशुभ ग्रह दशा भी दूर होगा।
धनु राशि वाले लाल और पीला रंग के कपड़े पहनकर इन्हीं रंगों से होली खेल सकते हैं। इस राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं और पीला रंग देव गुरु बृहस्पति को सर्वाधिक प्रिय है। लाल रंग का कपड़ा पहनकर पीले रंग से होली खेलना आपके लोगों के साथ और स्नेह पूर्ण संबंध बनाएगा।
मकर राशि के स्वामी शनि हैं। मकर राशि वाले नीले या फिर काले रंग के कपड़े पहनकर लाल, भूरा और बैंगनी रंग से होली खेलेंगे तो रंगों का यह प्रभाव उन्हें शुभ फल देगा।
कुंभ राशि वालों के लिए भी बैंगनी, काले और नीले रंग के कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए और हल्के रंगों की बजाय काले रंग के रंगों से होली खेलेंगे तो और भी शुभ रहेगा।
मीन राशि की बात करें तो इस राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति है इसलिए पीले रंग का कपड़ा पहन कर पीले, हरे और गुलाबी रंग से होली खेलेंगे तो आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। होली की शुरुआत आप भगवान शिव पर पीला रंग चढ़ा कर करेंगे तो यह आपके जीवन को खुशियों से भर देगा।
गुरमीत बेदी
9418033344
