Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Mar, 2026 04:19 PM

Holi 2026 Wishes : होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह गिले-शिकवे मिटाकर दिलों को जोड़ने का एक खूबसूरत अवसर है। 2026 की होली आपके और आपके अपनों के जीवन में खुशियों की ऐसी बौछार लाए कि हर रिश्ता प्यार की मिठास से भर जाए।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Holi 2026 Wishes : होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह गिले-शिकवे मिटाकर दिलों को जोड़ने का एक खूबसूरत अवसर है। 2026 की होली आपके और आपके अपनों के जीवन में खुशियों की ऐसी बौछार लाए कि हर रिश्ता प्यार की मिठास से भर जाए।
कान्हा की पिचकारी, राधा की साड़ी,
बरसे गुलाल, मचे हुड़दंग भारी।
रंगों में भीगा सारा ब्रज धाम,
मुबारक हो आपको होली, जय श्री श्याम!"

"राधा के गालों पर कान्हा ने गुलाल मला है,
प्रेम के रंग में आज सारा जग ढला है।
न कोई बैर, न कोई दूजी बोली,
राधा-कृष्ण संग खेलो प्रेम की होली!"
रूहानी रंग
"रंग चढ़े तो ऐसा चढ़े, जो कभी न उतरे,
मन के आंगन में बस श्याम ही विचरे।
राधा सी प्रीत हो, कान्हा सा विश्वास,
होली का पर्व लाए खुशियां बेमिसाल!"
मटकी फूटे, माखन छूटे, चढ़े रंग की खुमारी,
झूम उठे गोकुल की गलियां, नाचे राधा प्यारी।
सांवरे की सूरत में खो जाए हर कोई,
ऐसी रंगीली होली, फिर कभी न होई!"

कान्हा का रंग, राधा का संग, मुबारक हो आपको होली का उमंग !
ब्रज की खुशबू, गुलाल की बौछार, राधा-कृष्ण सा अटूट हो आपका प्यार।"
रंगों की होली, खुशियों की टोली, राधा रानी की जय, कान्हा की हमजोली !
प्रेम का गुलाल हो, भक्ति की पिचकारी, सुख-समृद्धि मिले आपको ढेर सारी।
होली की विशेष दोहे शैली
उड़त गुलाल लाल भयो बदरा,
झूम रहे नन्दलाल संग राधा।
प्रेम की डोर रहे सदा अटूट,
होली लाए खुशियां, मिटे हर बाधा।
