Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Aug, 2026 12:19 PM

सावन महीने का अंतिम सोमवार भगवान शि और माता पार्वती की असीम कृपा प्राप्त करने का सबसे पावन और फलदायी अवसर माना जाता है। 24 अगस्त 2026 को पड़ने वाले इस साल के अंतिम सावन सोमवार पर कई शुभ योग बन रहे हैं।
Last Sawan Somwar 2026 : सावन महीने का अंतिम सोमवार भगवान शि और माता पार्वती की असीम कृपा प्राप्त करने का सबसे पावन और फलदायी अवसर माना जाता है। 24 अगस्त 2026 को पड़ने वाले इस साल के अंतिम सावन सोमवार पर कई शुभ योग बन रहे हैं। माना जाता है इस विशेष दिन पर शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूरे भक्ति भाव से सिद्ध शिव मंत्रों का जाप करने से जीवन की आर्थिक परेशानियों खत्म होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
पारिवारिक शांति और सुख-समृद्धि के लिए
"ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥"
लाभ: इस दिव्य मंत्र का जाप करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और परिवार पर आ रहे संकट दूर होते हैं। इसके प्रभाव से गृहक्लेश शांत होता है और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम व सामंजस्य बढ़ता है।
मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए
"ॐ नमः शिवाय"
लाभ: यह भगवान शिव का सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र है। यदि आप लगातार मानसिक तनाव, चिंता या नकारात्मक विचारों से परेशान हैं, तो प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करने से मन को अपार शांति और मानसिक स्पष्टता मिलती है।

आरोग्य और संकटों से रक्षा के लिए
"ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥"
लाभ: यह महामंत्र अकाल मृत्यु के भय को दूर करता है और असाध्य रोगों से रक्षा प्रदान करता है। जीवन में जब भी कोई बड़ा संकट या बाधा आए, तब इस मंत्र का जाप संबल और नया जीवन देता है।
कर्ज से मुक्ति और धन लाभ के लिए
"ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः"
लाभ: यदि आप भारी कर्ज के बोझ से परेशान हैं और पैसे की तंगी बनी हुई है, तो ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जाप करें। इसके प्रभाव से पुराने कर्ज चुकाने के रास्ते बनते हैं और घर में माता लक्ष्मी व धनपति कुबेर का स्थायी वास होता है।
