Lohri 2025: लोहड़ी का त्योहार इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, सुख-समृद्धि के साथ हो सकता है भाग्योदय

Edited By Updated: 09 Jan, 2025 09:26 AM

lohri 2025

Lohri 2025: सनातन धर्म में पौष महीने का विशेष महत्व होता है। लोहड़ी का त्योहार भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। यह त्योहार देश के कोने-कोने खासकर पंजाब और हरियाणा में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lohri 2025: सनातन धर्म में पौष महीने का विशेष महत्व होता है। लोहड़ी का त्योहार भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। यह त्योहार देश के कोने-कोने खासकर पंजाब और हरियाणा में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले आता है। इस दिन अग्नि की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि अग्नि देव की पूजा करने से घर-परिवार में सुख- शांति, धन और वैभव आदि का वास होता है। लोहड़ी का त्योहार कई राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि लोहड़ी वाले दिन किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ-

PunjabKesari Lohri 2025

Aries Horoscope मेष राशि
लोहड़ी का त्यौहार मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। इस राशि के युवा अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। माता की सेहत में पहले से ज्यादा सुधार होता हुआ नजर आएगा।

Virgo Horoscope कन्या राशि
लोहड़ी का पर्व कन्या राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करें। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

PunjabKesari Lohri 2025

Libra Horoscope तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए लोहड़ी का पर्व बहुत शुभ रहने वाला है। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Pisces Horoscope मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए लोहड़ी का त्योहार बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी बिजी लाइफ में से कुछ पल निकालकर परिवार और जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे। रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

PunjabKesari Lohri 2025

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!