Mangal Ki Mahadasha: मंगल की महादशा में किन राशियों को मिलेगी स्वास्थ्य और समृद्धि का वरदान

Edited By Updated: 24 Nov, 2025 04:28 PM

mangal ki mahadasha

ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है, जो जीवन में तेज, पराक्रम और अदम्य साहस का प्रतीक हैं। जब किसी व्यक्ति के जीवन में मंगल की महादशा शुरू होती है, तो यह सात वर्षों के लिए उसके जीवन की दिशा और गति को पूरी तरह से बदल देती है।

Mangal Ki Mahadasha: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है, जो जीवन में तेज, पराक्रम और अदम्य साहस का प्रतीक हैं। जब किसी व्यक्ति के जीवन में मंगल की महादशा शुरू होती है, तो यह सात वर्षों के लिए उसके जीवन की दिशा और गति को पूरी तरह से बदल देती है। यह महादशा व्यक्ति के भीतर छिपी हुई ऊर्जा, जुनून और प्रतिस्पर्धा की भावना को बाहर निकालती है। यह आपके आत्मविश्वास, भूमि-संपत्ति से जुड़े मामलों और संघर्ष करने की क्षमता को सीधे प्रभावित करती है। मंगल के ये 7 साल आपके लिए उन्नति, साहस और सफलता लाएंगे या फिर तनाव, दुर्घटनाएं और क्रोध की वृद्धि करेंगे, यह पूरी तरह से आपकी जन्म कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है। तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके के मंगल की महादशा शुभ रहने वाली है। 

Mangal Ki Mahadasha

किन राशियों के लिए मंगल की महादशा होती है शुभ?
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल स्वयं ही हैं, इसलिए इस लग्न के लिए यह दशा अत्यंत शुभ होती है। यह आत्मविश्वास, उत्साह, सामाजिक प्रतिष्ठा और कार्य में सफलता बढ़ाती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। मंगल के गोचर के दौरान इन राशियों के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

Mangal Ki Mahadasha

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक के स्वामी भी मंगल हैं। इस लग्न में मंगल शुभ फल देते हैं, खासकर यदि वह मजबूत स्थिति में हों। मंगल की महादशा वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। इस राशि के जातकों को अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। मंगल की महादशा से इस राशि के जातकों की सेहत ठीक रहेगी। 

मकर राशि
मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं। यदि मंगल इस राशि में या केंद्र-त्रिकोण भावों में स्थित हों, तो यह महादशा करियर, भूमि, संपत्ति और नेतृत्व क्षमता के लिए बहुत ही शानदार परिणाम देती है। इस राशि व्यापार कर रहे जातकों को धन लाभ होने की संभावना होती है। 

Mangal Ki Mahadasha

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!