Market Astrology (28 दिसम्बर 2022 से 3 जनवरी, 2023 तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव !

Edited By Updated: 28 Dec, 2022 08:22 AM

market astrology

आलोच्य सप्ताह (28 दिसम्बर 2022 से 3 जनवरी, 2023 तक) के दौरान बुध तथा शुक्र अपना राशि परिवर्तन करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (28 दिसम्बर 2022 से 3 जनवरी, 2023 तक) के दौरान बुध तथा शुक्र अपना राशि परिवर्तन करते हैं। बुध धनु राशि से मकर राशि पर तथा वक्री हो जाने पर पुन: धनु राशि पर वापस आ जाता है। शुक्र भी धनु राशि पर से निकल कर मकर राशि पर प्रवेश करता है। बुध राशि परिवर्तन करने के अतिरिक्त वक्री तथा पश्चिम में अस्त भी होता है। सूर्य नक्षत्र पर तथा बृहस्पति नक्षत्र के चरण पर भी अपनी स्थिति चेंज करते हैं। ग्रहों की स्थिति तथा टूटते-बनते ग्रह योगों को देखने से मालूम होता है कि आलोच्य सप्ताह भारी उथल-पुथल वाला होगा इसलिए उथल-पुथल में फंसने से बचना ठीक रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इस सप्ताह में 28, 29, 30 दिसम्बर, 2 जनवरी खास दिन। वैसे 28 दिसम्बर, फिर 29 दिसम्बर शाम चार बजे के करीब तथा 2 जनवरी को बाजार झटके के साथ एकतरफ चलेगा। इन दिनों किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे फायदा दे जाएंगे। तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों तथा वनस्पति इत्यादि में 28 दिसम्बर को एकतरफा झटका, 29 दिसम्बर खुलते बाजार नर्मी का रिएक्शन, फिर 29 दिसम्बर को ही शाम चार बजे के बाद एक तरफा तथा 2 जनवरी को तेजी का झटका आ सकता है।

काटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 28, 29 दिसम्बर तथा 2 जनवरी को बाजार रुख पर नजर रखें। शेयर मार्कीट में 28 दिसम्बर को बाजार एकतरफ चल सकता है, 29 दिसम्बर शाम चार बजे के बाद तेजी चलने पर तेजी का रुख 31 दिसम्बर तक बना रहेगा, फिर 2 जनवरी को रेट जम्प कर सकते हैं।

सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों तथा बहुमूल्य धातुओं में 28 दिसम्बर को एक तरफा झटका आएगा, 29 तारीख को खुलते बाजार रेटों में नर्मी किन्तु इसी दिन शाम चार बजे के बाद रेटों में यदि उछाल आ जाए तो फिर मजबूती वाला ट्रैंड 30 को भी बना रहेगा। 2 जनवरी को फिर रेट जम्प कर सकते हैं।

गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं में संभल-संभाल कर काम करना चाहिए क्योंकि बाजार में मंदा तथा तेजी दोनों मौके मिलेंगे। गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, माष तथा अन्य अनाज पदार्थों व दालों में 28, 29 व 30 दिसम्बर तथा 2 जनवरी खास दिन। हाजिर मार्कीट में कोई भी रुझान टिक नहीं पाएगा। इसलिए दोनों लवालों-बिकवालों को एहतियात के साथ काम करना ठीक रहेगा।
 

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!