Market Astrology (30 अप्रैल से 6 मई तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 30 Apr, 2025 07:10 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (30 अप्रैल से 6 मई तक) के दौरान इस बार भी न तो कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है और न ही स्थिति, इस कारण ग्रह योग किसी बदलाव के बगैर ज्यों का त्यों ही अपने स्थान पर बना रहता है, किन्तु सप्ताह के उत्तरार्द्ध में प्लूटो वक्री...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (30 अप्रैल से 6 मई तक) के दौरान इस बार भी न तो कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है और न ही स्थिति, इस कारण ग्रह योग किसी बदलाव के बगैर ज्यों का त्यों ही अपने स्थान पर बना रहता है, किन्तु सप्ताह के उत्तरार्द्ध में प्लूटो वक्री जरूर होता है, जो अपना प्रभाव दिखा सकता है।

पिछले दो-तीन सप्ताहों में ग्रहों की चाल में खामोशी समुद्र की खामोशी की तरह आगे मार्कीटों में होने वाली भारी उठा-पटक की सूचक हो सकती है जिसकी जानकारी इस साप्ताहिक कालम में उन्हें रैगुलर मिलती रहेगी। ख्याल है कि आलोच्य सप्ताह में भी मार्कीट ट्रैंड में कोई चेंज नहीं होगी अलबत्ता 5 मई को समस्त मार्कीटों में एक तरफा जोरदार झटका आ सकता है।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति के भाव में पिछला रुख ही बना रहेगा, अलबता 5 मई को मार्कीट पर नजर रखें।
 
कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में कमजोरी तथा नापायेदारी का प्रभाव बना रहेगा, बीच में 5 मई को रेट झटका के साथ एक तरफ चल सकते हैं। शेयर मार्कीट में पिछले सप्ताह वाला रुख ही इस सप्ताह में प्रभावी रहेगा, वैसे मार्कीट में होने वाली उठा-पटक में फंसने से बचना चाहिए। 5 मई के लिए किसी अच्छे मौका पर लगा एक तरफा फायदा दे सकता है।
 
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में पिछले सप्ताह यदि तेजी चली होगी तो फिर इस सप्ताह में तेजी बनी रहेगी, किन्तु यदि पिछले सप्ताह मंदा प्रभाव रहा होगा तो फिर मंदे का काम करना ठीक रहेगा। बीच में 5 मई को एक तरफा झटका आएगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि के रेट ऊपर नीचे होते रहेंगे इसलिए कोई भी रुख टिक न सकेगा बीच में 5 मई बाजार पर नजर रखें।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में रेटों में स्टेबिलिटी का अभाव दिखेगा, अलबत्ता 5 मई खास दिन है। हाजिर मार्कीट में इस सप्ताह भी माल की आमद तो बनी रहेगी किन्तु बवाल खामोश सा दिखाई देगा, जबकि बिकवाल गायब सा नजर आएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!