Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी पर महासिद्ध योग, मनचाहा फल पाने का जानें तरीका

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 May, 2023 07:14 AM

masik durgashtami

मासिक दुर्गाष्टमी प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Durga Ashtami Vrat May 2023: मासिक दुर्गाष्टमी प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से वह अपने भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं और उनके सभी कष्ट हर लेती हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन व्रत रखते हुए मां दुर्गा की भक्ति करने से मन चाहे फलों की प्राप्ति होती है। मां के भक्तों पर विशेष कृपा भी बनी रहती है। इस बार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 28 मई दिन रविवार को मनाई जाएगी।

PunjabKesari Masik Durga Ashtami Vrat

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Masik Durga Ashtami Vrat

Durga ashtami 2023 date and time: पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 27 मई सुबह 5:25 बजे से 28 मई सुबह 9:11 बजे तक रहेगी। अष्टमी तिथि यानी 28 मई 2023 को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन महा सिद्ध योग बन रहा है, मान्यता है कि इस योग में देवी मां की विधि-विधान से पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है।

Masik Durga ashtami puja vidhi: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करनी चाहिए और स्नान करके साफ-वस्त्र पहनने चाहिए। इसके बाद मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए और श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, लाल पुष्प, अक्षत, कुमकुम, मौली, लौंग, कपूर आदि अर्पित करते हुए विधि पूर्वक पूजन करें। इसके साथ ही पान, सुपारी, इलायची, फल और मिष्ठान अर्पित करते हुए मां दुर्गा का स्मरण करते हुए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

PunjabKesari Masik Durga Ashtami Vrat

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
पंडित सुधांशु तिवारी
9005804317

PunjabKesari kundli

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!