Masik Shivratri: आज इन दुर्लभ योगों में करें मंत्रों का जाप, वैवाहिक परेशानियां कभी नहीं खटखटाएंगी आपका द्वार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Oct, 2023 07:32 AM

masik shivratri

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मासिक शिवरात्रि के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार अक्टूबर माह में ये पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा यानि...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashwin Masik Shivratri: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मासिक शिवरात्रि के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार अक्टूबर माह में ये पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा यानि की आज। मां गौरा और शिव शंभु को एक साथ खुश करने के लिए ये दिन बहुत ही अद्भुत होता है। आज के दिन जाने-अनजाने में भी यदि कोई व्यक्ति महादेव की पूजा कर लेता है, जीवन में परेशानियां कभी भी उनका द्वार नहीं खटखटाती हैं। वहीं इसी के साथ मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए और शादीशुदा जीवन में प्रेम-प्यार बरकरार रखने के लिए भी ये व्रत बहुत खास होता है। बता दें कि अगर मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ खास योगों का निर्माण हो जाए तो ये दिन किसी वरदान से कम नहीं होता। तो चलिए देर न करते हुए सबसे पहले जानते हैं वो शुभ योग जिसमें पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है।

Surya Gochar: सूर्य बदलेंगे चाल, इन राशियों को देंगे जबरदस्त कामयाबी

Tarot Card Rashifal (12th october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 12 अक्टूबर - तेरा मेरा नाता अब कभी न टूटे सांसों का यह बंधन अब कभी न छूटे
 

PunjabKesari Masik Shivratri
These auspicious and rare yogas are being formed बन रहे हैं ये शुभ और दुर्लभ योग
पंचांग के अनुसार बता दें कि आज ब्रह्म योग, शुक्ल योग और करण योग का निर्माण हो रहा है। इन योगों में शिव शंभु की पूजा-अर्चना करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इस दौरान किया गया कोई भी काम विफल नहीं जाता।

आज का पंचांग- 12 अक्टूबर, 2023

Hemkunt Sahib doors closed for winter: हेमकुंट साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद

आज का राशिफल 12 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

PunjabKesari Masik Shivratri

Chant these mantras to fulfill your wishes मनोकामना पूर्ति के लिए करें इन मंत्रों का जाप
सबसे पहले विधि अनुसार महादेव की पूजा करें। उसके बाद रूद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से विवाह के चाहवानों को जल्द ही अपना लाइफ पार्टनर मिलेगा।

मंत्र: ॐ गौरी शंकर नमः

भगवान शिव जैसा वर पाने के लिए महादेव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का 108 बार उच्चारण करने से मनचाहा वर तो प्राप्त होता ही है। इसी के साथ मां पार्वती और भगवान शिव जैसी जोड़ी बनी रहती है।

मंत्र: ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः

शादीशुदा जीवन से जुड़ी हर मनोकामना को पूर्ण करने के लिए आज के दिन भगवान शिव के मंदिर में 5 नारियल ले कर जाएं। इसके बाद मां गौरा और भगवान शिव के सामने बैठकर ''हे गौरी शंकर अर्धागिंनी यथा त्वं शंकर प्रिया तथा माम कुरू कल्याणी कान्त कान्ता सुदुर्लभम्''  मंत्र का उच्चारण करें। मंत्र का उच्चारण करते-करते पांचों नारियल भगवान शिव को अर्पित कर दें।

PunjabKesari Masik Shivratri
Worship while sitting in this direction इस दिशा में बैठकर करें पूजा: पूजा-पाठ के साथ-साथ अगर दिशा का भी ध्यान रखा जाए तो भगवान शिव की आराधना का फल जल्दी देखने को मिलता है। वहीं इसी के साथ बता दें कि भगवान शिव की पूजा का कोई समय नहीं होता। सुबह, शाम और रात कभी भी महादेव की पूजा-अर्चना की जा सकती है।

अगर सुबह के समय भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो पूर्व दिशा की तरफ मुख करके पूजा करनी चाहिए।

प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि के दौरान महादेव की पूजा शाम को की जाती है। तो शाम के समय पश्चिम दिशा की तरफ मुख करके भगवान की पूजा करनी चाहिए।

वहीं रात्रि के समय महादेव की पूजा करने के लिए उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठना चाहिए।

PunjabKesari Masik Shivratri

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!