Tarot Card Rashifal (12th october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Oct, 2023 07:01 AM

tarot card rashifal

मेष- आज किसी नए बने रिश्ते की डोर को मजबूत करने में लगे रहेंगे। दूसरों के कहने पर अपना धन कहीं पर निवेश न करें। अपनों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज किसी नए बने रिश्ते की डोर को मजबूत करने में लगे रहेंगे। दूसरों के कहने पर अपना धन कहीं पर निवेश न करें। अपनों के कामों में व्यस्त रहेंगे। बातचीत और व्यवहार के दौरान विनम्रता बनाए रखें। सेहत की दृष्टि से समय अनुकूल है।

वृष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे। सफलता के लिए कोई छोटा रास्ता न अपनाएं। नींद पूरी न होने से दिक्कत हो सकती है। किसी भी तरह के झगड़े से स्वयं को दूर रखें।

मिथुन- आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस राशि के युवा अपना मनपसंद काम करके खुश रहेंगे। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श करेंगे। संतान की सफलता देखकर घर में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा।  

कर्क- आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके अच्छे कामों से जाना जाएगा। साथी के साथ आपसी मतभेद को खत्म कर आगे बढ़ेंगे।  

सिंह- कामकाज को लेकर आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। तनाव के कारण काम में दिक्कतें हो सकती हैं। किसी भी समस्या को जल्दबाजी में सूलझाने की जिद्द न करें। भूमि-भवन के सौदे में लाभ होगा। पेट संबंधी बीमारी ठीक होने में वक्त लगेगा।

कन्या- आज पार्टनर के साथ वक्त बिताने का आनंद मिलेगा। सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग और समर्थन मिलेगा।  युवाओं का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना रहेगा।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस द्वारा दिए काम को समय पर पूरा कर लेंगे। व्यापार के लिए किया गया फैसला आपके हक में रहेगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे।

वृश्चिक- व्यापार कर रहे लोगों का दिन आज मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में हुए किसी नुक्सान के कारण मन परेशान रहेगा। नए मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा। दोस्तों के साथ विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं।  

धनु- प्रेम जीवन बिता रहे लोग साथी के साथ मजेदार दिन व्यतीत करेंगे। अपने काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी होगी। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। युवाओं को काम से संबंधित लोगों से बात करने की आवश्यकता है।

मकर- आज सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। कोई भी फैसला दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं करें। विभिन्न स्रोतों से आय बढ़ेगी। संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुम्भ- शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। साथी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। वाहन सावधानी के साथ चलाएं।

मीन- व्यापार में लेन-देन करते समय अच्छे से जांच करें। इस राशि के युवाओं को परिश्रम का फल जरूर प्राप्त होगा। घर के बड़े लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी अपने की बीमारी चिंता का  कारण बनेगी।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!