Ram Mandir News: राम मंदिर में अब तक लग चुका 50 करोड़ का 45 किलो सोना

Edited By Updated: 07 Jun, 2025 07:22 AM

ram mandir news

अयोध्या (प.स.): अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में कुल 45 किलोग्राम खरा (24 कैरेट) सोना लगाया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए है। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को दी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (प.स.): अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में कुल 45 किलोग्राम खरा (24 कैरेट) सोना लगाया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए है। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को दी। मिश्रा के अनुसार, यह सोना मुख्य रूप से मंदिर के भूतल पर बने दरवाजों और भगवान राम के सिंहासन में उपयोग किया गया है। इसके अलावा, शेषावतार मंदिर में भी सोने का काम जारी है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित 7 विग्रहों में केंद्र में राम दरबार, उत्तर-पूर्वी कोने में शिवलिंग, दक्षिण-पूर्व में गणपति, दक्षिण में हनुमान, दक्षिण-पश्चिम में सूर्य, उत्तर-पश्चिम में भगवती और उत्तर में अन्नपूर्णा माता की प्रतिमाएं शामिल हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, नव प्रतिष्ठित राम दरबार अभी आम दर्शन के लिए नहीं खोला गया है। दर्शन की प्रक्रिया के लिए नि:शुल्क पास की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी योजना ट्रस्ट की आगामी बैठक में तय होगी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!